फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Three children killed in explosion while playing with grenades

पाकिस्तान : हथगोले से खेलने के दौरान विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत

Fri, 02 Jul 2021 06:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Jul 2021 06:41 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में शुक्रवार को एक बेकार पड़े हथगोले से खेलने के दौरान उसमें विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। केपीके प्रांत में एक माह के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन
Pakistan: Three children killed in explosion while playing with grenades
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में शुक्रवार को एक बेकार पड़े हथगोले से खेलने के दौरान उसमें विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। केपीके प्रांत में एक माह के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना सुदूर नसरान जिले की है जब बच्चों को एक खुले इलाके में हथगोला मिला और बच्चे उसे खिलौना बम समझकर घर ले आए और बाद में उससे खेलने लगे। खेलते समय हथगोले में विस्फोट हो गया और तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस की एक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके लिए प्रार्थना की है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के अशांत कबायली जिलों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, जहां आमतौर पर बागों और खुले मैदानों में बेकार पड़े बम और हथगोले पाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में तीन जून को भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब एक ग्रेनेड विस्फोट के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई थी । बच्चों को ग्रेनेड एक खुले मैदान में मिला था और वे उसे एक तरह का खिलौना समझकर उसके साथ खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed