फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : Terrorists shot and killed priest, minority Christian community expressed anger

पाकिस्तान : आतंकियों ने गोली मारकर की पादरी की हत्या, अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय ने रोष जताया

Tue, 01 Feb 2022 12:01 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पेशावर/कराची।
एजेंसी, पेशावर/कराची। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 01 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

इसके अलावा अशांत दक्षिण पश्चिमी बलोचिस्तान प्रांत के जाफराबाद जिले में हुए एक ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने रविवार की रात जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाहयार शहर में भीड़ वाले एक बाजार में एक ग्रेनेड फेंका।

विज्ञापन
Pakistan : Terrorists shot and killed priest, minority Christian community expressed anger
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत के पेशावर शहर में प्रार्थना के बाद रविवार को घर लौट रहे पादरी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसे ‘आतंकी कृत्य’ बताया है। सोमवार को इस घटनाक्रम पर देश के अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय ने नाराजगी जताई और आतंकियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग सरकार से की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पेशावर के गुलबहार इलाके में हुए हमले में बिशप विलियम सिराज को कई बार गोलियां मारी गईं जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हमले में फादर नईम पैट्रिक घायल हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


किसी भी संगठन ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पुलिस ने इसे एक आतंकी घटना करार दिया है। कैपिटल सिटी पुलिस के अधिकारी अब्बास अहसान ने कहा कि घटना में दो हमलावर शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस संबंध में विस्तृत जांच शुरू की गई है। पुलिस टीम फिलहाल मोटरसाइकलों पर भागे हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है। इस बीच, पाक में ईसाई समुदाय ने हमले की निंदा करते हुए सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की है। 


पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड हमले में 17 घायल
पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिमी बलोचिस्तान प्रांत के जाफराबाद जिले में हुए एक ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने रविवार की रात जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाहयार शहर में भीड़ वाले एक बाजार में एक ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि हमले में दो पुलिस कर्मियों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए। अभी तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed