फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan terrorist Abu Qatal Death Updates Hafiz Saeed aid Rajouri and many attack in jammu Kashmir hindi news

Pakistan: हाफिज सईद के करीबी आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, कश्मीर में कई हमलों में रहा संलिप्त

Sun, 16 Mar 2025 07:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Mar 2025 07:12 AM IST
सार

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी और कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार रात 8 बजे की बताई जाती है। कताल भारत के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था। हत्या के पीछे किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Pakistan terrorist Abu Qatal Death Updates Hafiz Saeed aid Rajouri and many attack in jammu Kashmir hindi news
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी और कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार रात 8 बजे की बताई जाती है। कताल भारत के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था। हत्या के पीछे किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झेलम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कताल की हत्या कर दी। वह मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईजद का करीबी था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक अबू कताल 2002-03 में भारत आया था और यहां कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में सक्रिय रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hamas: 'युद्धविराम लागू होने पर ही अमेरिकी-इस्राइली बंधक को रिहा करेंगे', हमास समझौता करने का बना रहा दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नौ जून को रियासी में तीर्थयात्रियों कर बस हुए हमले में उसकी अहम भूमिका थी। इस हमले की चार्जशीट में एनआईए ने दावा किया था कि हमले का मकसद पूरी तरह से देशभर से शिवखोड़ी व वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में खौफ पैदा करना था। यहीं नहीं, आतंकी स्थानीय लोगों में भी भय पैदा करना चाहते थे। क्योंकि बस में सवार यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे थे। 


मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दिन हुआ था हमला
9 जून 2024 को हुए इस हमले में 9 यात्रियों की मौत और 41 घायल हो गए। जिस दिन हमला हुआ था। उसी दिन केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे। एक तरफ मोदी का शपथ समारोह चल रहा था तो दूसरी तरफ आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

ये भी पढ़ें: Trump Order: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला, 24 लोगों की मौत

बस चालक के सिर पर गोली लगने से वह नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी थी। खाई में बस गिरने के बाद भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे। मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed