फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china-qingdao-foreign-flagged-cargo-ship-catches-fire-many-dead-several-missing

चीन: छिंगदाओ बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, 20 की मौत; पांच लोग लापता

Thu, 10 Sep 2026 06:43 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 06:43 PM IST
सार

चीन के प्रमुख बंदरगाह शहर छिंगदाओ में मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जहाज पर 42 लोग मौजूद थे। सरकारी मीडिया के अनुसार 20 लोगों में जीवन के कोई संकेत नहीं मिले, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। 17 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें पांच घायल हैं।

विज्ञापन
china-qingdao-foreign-flagged-cargo-ship-catches-fire-many-dead-several-missing
चीन में मालवाहक जहाज में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन में गुरुवार को एक बंदरगाह पर खड़े जहाज में आग लगने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार बंदरगाह पर मरम्मत के लिए खड़े एक मालवाहक जहाज में आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हैं। 
विज्ञापन


यह जहाज चीन के पूर्वोत्तर तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह शहर छिंगदाओ के बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी में मरम्मत के लिए खड़ा था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ओर से जारी तस्वीर में जहाज की पहचान 'ओशन मेलोडी' के रूप में की गई है। जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत चलता है। जहाज की जानकारी देने वाली वेबसाइट वेसलफाइंडर के मुताबिक भी इसकी यही पहचान है।
विज्ञापन


जहाज में सवार थे कुल कितने लोग?
शिन्हुआ के अनुसार जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे। इनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार आग लगने के समय जहाज पर 42 लोग मौजूद थे। इनमें से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें पांच घायल लोग शामिल हैं। पांच लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी ने बताया कि 20 लोगों में 'जीवन के कोई संकेत नहीं' मिले। शिन्हुआ के मुताबिक आग बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे लगी। सीसीटीवी ने बताया कि 'खुली आग की लपटों को दोपहर करीब 2:30 बजे बुझा दिया गया।' शिन्हुआ ने बताया कि छिंगदाओ के शेडोंग प्रांत में बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी का एक विदेशी मालवाहक जहाज बंदरगाह में रखरखाव के दौरान आग की चपेट में आ गया, जिससे भारी जनहानि हुई। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

राहत-बचाव अभियान चलाने के निर्देश जारी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान तत्काल चलाने के निर्देश दिए। शिन्हुआ के अनुसार उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ली क्यांग ने भी जहाज में फंसे लोगों को बचाने का निर्देश दिया।

शिन्हुआ की तस्वीर में 'ओशन मेलोडी' नाम का एक बड़ा जहाज शिपयार्ड में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके सामने कई दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। समुद्री जहाजों की जानकारी देने वाली वेबसाइट मरीनट्रैफिक के अनुसार 'ओशन मेलोडी' 190 मीटर लंबा मालवाहक जहाज है और लाइबेरिया के झंडे के तहत चलता है। वेबसाइट के मुताबिक जहाज छिंगदाओ में खड़ा था।

जिनपिंग क्यों बोले- 'गंभीर सबक' लेने की जरूरत?
सरकारी मीडिया के अनुसार छिंगदाओ एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री केंद्र है। यह 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 700 से ज्यादा बंदरगाहों से जुड़ा है। छिंगदाओ बेइहाई शिपबिल्डिंग शिपयार्ड चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी के रूप में काम करता है।

शी जिनपिंग ने कहा कि 'सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को इस घटना से गंभीर सबक लेना चाहिए और आग से जुड़े सभी तरह के जोखिमों की पूरी तरह जांच कर उन्हें दूर करना चाहिए।' चीन में पिछले एक साल के दौरान कई बड़े औद्योगिक हादसे हुए हैं। वहां सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

चीन में इससे पहले हुए कौन से हादसे?
सरकारी मीडिया के अनुसार अगस्त में फुजियान प्रांत के एक शिपयार्ड में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में दमकल एवं बचाव दल के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हुए थे। पिछले नवंबर में चीन ने ऊंची इमारतों में आग के खतरों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इससे पहले हांगकांग में भीषण आग ने कई ऊंची इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी।


मई में मध्य चीन की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। हादसे में 37 लोगों की मौत हुई थी और यह कई वर्षों में देश के सबसे घातक औद्योगिक हादसों में से एक था। जुलाई में पूर्वी फुजियान प्रांत की एक जूता फैक्टरी में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed