{"_id":"67d63a69fe770a8f1e076abd","slug":"hamas-says-it-will-only-release-american-israeli-hostage-if-ceasefire-deal-implemented-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamas: 'युद्धविराम लागू होने पर ही अमेरिकी-इस्राइली बंधक को रिहा करेंगे', हमास समझौता करने का बना रहा दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hamas: 'युद्धविराम लागू होने पर ही अमेरिकी-इस्राइली बंधक को रिहा करेंगे', हमास समझौता करने का बना रहा दबाव
Sun, 16 Mar 2025 08:39 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:39 AM IST
सार
हमास का आरोप है कि इस्राइल ने शनिवार को गाजा में हवाई हमला किया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। इस्राइल का कहना है कि वे संदिग्ध आतंकी थे, वहीं हमास का दावा है कि मरने वालों में स्थानीय पत्रकार और चिकित्सा कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
हमास-इस्राइल संघर्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते के लिए इस्राइल पर दबाव बना रहा है औऱ इसी के तहत उसने शनिवार को कहा है कि अगर युद्धविराम समझौता लागू होगा, तभी वे एक अमेरिकी-इस्राइली बंधक को रिहा करेंगे। वहीं जहां एक तरफ हमास युद्धविराम समझौते पर दबाव बना रहा है, वहीं इस्राइल ने भी अपने तरीके से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। हमास का आरोप है कि इस्राइल ने शनिवार को गाजा में हवाई हमला किया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। इस्राइल का कहना है कि वे संदिग्ध आतंकी थे, वहीं हमास का दावा है कि मरने वालों में स्थानीय पत्रकार और चिकित्सा कर्मी शामिल थे।
ये भी पढ़ें- Gaza Ceasefire: गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण के लिए बातचीत शुरू, इस्राइल-हमास मतभेदों के बावजूद उम्मीदें कायम
हमास ने रखीं ये मांगें
हमास के एक शीर्ष नेता ने कहा कि युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण की शुरुआत बंधकों की रिहाई से होगी और यह 50 दिन से ज्यादा नहीं चलना चाहिए। साथ ही हमास ने मांग की कि इस्राइल गाजा में राशन और अन्य जरूरत के सामान की आपूर्ति को फिर से शुरू करे। हमास ने गाजा और मिस्त्र की सीमा पर रणनीतिक तौर पर अहम जगह से भी इस्राइली सेना की वापसी की मांग की है। हालांकि इस्राइल इससे साफ इनकार कर चुका है और उनका कहना है कि वे यहां से हथियारों की तस्करी पर रोक जारी रखेंगे। हमास ने बंधकों के बदले में फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
हमास की कैद में जो बंधक बचे हुए हैं, उनमें 21 साल का इडन एलेक्जेंडर भी शामिल है। इडन अमेरिका के न्यूजर्सी में पला-बढ़ा है। 7 अक्तूबर के हमले के दौरान हमास के आतंकियों ने उसे मिलिट्री बेस से अगवा किया था। अब हमास की कैद में इडन ही एकमात्र अमेरिकी इस्राइली नागरिक बंधक है। हमास के पास अभी भी 59 बंधक हैं, जिनमें से 35 मृत हो सकते हैं। वहीं इस्राइल में बंधकों के परिजन सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वे युद्धविराम समझौता करें। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि वे मध्यस्थों से युद्धविराम समझौते पर बात करने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइली सेना की गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 14 लोग घायल
हवाई हमले में 9 की मौत
शनिवार को इस्राइल के दो हवाई हमलों में गाजा के बेत लाहिया में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। फलस्तीन के एक वॉचडॉग जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन सेंटर का कहना है कि हवाई हमले में तीन फलस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। साथ ही चिकित्साकर्मी और ड्रोन संचालक मारे गए हैं। वहीं इस्राइल का कहना है कि हमले में मारे गए लोग संदिग्ध आतंकी थे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन