फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump orders strikes on Iran-backed Houthi rebels in Yemen, issues new warning to Iran

Trump Order: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला, 31 लोगों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:47 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 16 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन की राजधानी सना पर हवाई हमलों की एक शृंखला का आदेश देने का एलान किया था। ट्रंप ने कहा था कि जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे पर जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वे अत्यधिक घातक बल का प्रयोग करेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Trump orders strikes on Iran-backed Houthi rebels in Yemen, issues new warning to Iran
यमन में अमेरिका ब्रिटेन का हमला - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले किए। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लाल सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों के विरोध में की गई। ट्रंप ने हूतियों के मुख्य समर्थक ईरान को भी चेतावनी दी कि उसे समूह को समर्थन देना तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका को धमकी दी, तो हम आपको पूरी तरह से जवाबदेह ठहराएंगे और फिर हम अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे!

विज्ञापन


शनिवार को ट्रंप ने अपने अधिकारियों को यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले करने का आदेश दिया था। इसकी जानकारी देते हुए ट्रंप ने वादा किया कि जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे पर जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वे "अत्यधिक घातक बल" का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हमारे बहादुर युद्धक अभी अमेरिकी शिपिंग, वायु और नौसैनिक संपत्तियों की रक्षा करने और नौवहन स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए आतंकवादियों के ठिकानों, नेताओं और मिसाइल सुरक्षा पर हवाई हमले कर रहे हैं।" ट्रंप ने सभी हूती विद्रोहियों से कहा कि तुम्हारा समय समाप्त हो गया है और तुम्हें आज से ही हमले बंद करने होंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो तुम पर नरक की ऐसी बारिश होगी जैसी तुमने पहले कभी नहीं देखी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई


ट्रंप ने कहा, "कोई भी आतंकवादी ताकत अमेरिकी वाणिज्यिक और नौसैनिक जहाजों को विश्व के जलमार्गों पर स्वतंत्र रूप से चलने से नहीं रोक पाएगी।" उन्होंने ईरान को विद्रोही समूह का समर्थन बंद करने की चेतावनी भी दी, तथा वादा किया कि वह अपने प्रतिनिधि के कार्यों के लिए ईरान को “पूरी तरह से जवाबदेह” ठहराएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह हूती ठिकानों पर हवाई हमलों की शुरुआत है तथा अभी और हमले किए जाएंगे।

वहीं हूती विद्रोहियों ने शनिवार शाम को सना और सऊदी अरब की सीमा पर सादा में हवाई हमले होने की सूचना दी। उन्होंने रविवार तड़के होदीदा, बायदा और मारिब प्रांतों में भी हवाई हमले होने की जानकारी दी। हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी हमलों में महिला और बच्चों समेत 31 लोगों की मौत हो गई। सना में नौ और सादा में 15 लोगों समेत कम से कम 24 अन्य लोग घायल हो गए। हूती मीडिया कार्यालय के उप प्रमुख नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि हवाई हमले उन्हें रोक नहीं पाएंगे और वे अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे। हूती विद्रोहियों के एक अन्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ट्रंप के दावे को झूठा बताया कि हूती अंतरराष्ट्रीय जल मार्गों को खतरा पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें: IndusInd Bank: 'इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी, जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं', RBI का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed