{"_id":"6122514d8ebc3e7a0705db8d","slug":"pakistan-temporarily-suspends-flight-operations-to-afghanistan-latest-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीआईए ने अफगानिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की, सुविधाओं की कमी का हवाला दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पीआईए ने अफगानिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की, सुविधाओं की कमी का हवाला दिया
Sun, 22 Aug 2021 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:02 PM IST
सार
पीआईए ने शनिवार को काबुल के हवाई अड्डे पर सुविधाओं की कमी और कचरे के ढेर के कारण काबुल से उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि काबुल हवाई अड्डे पर कोई आव्रजन अधिकारी और सुरक्षा जांच नहीं थी।
विज्ञापन
पीआईए
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की ओर से एकमात्र वाणिज्यिक एयरलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके जरिए तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान से राजनयिकों और विदेशी नागरिकों को निकालने में मदद मिल रही थी। यह विमान सरकार की ओर से संचालित किया जा रहा था।
जियो न्यूज ने शनिवार को बताया कि पीआईए ने शनिवार को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुविधाओं की कमी और कचरे के ढेर के कारण काबुल से उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि काबुल हवाई अड्डे पर कोई आव्रजन अधिकारी और सुरक्षा जांच नहीं थी। आशंका जताई गई कि हवाई अड्डे के टरमैक पर जमा हुआ कचरा दुर्घटना का कारण बन सकता है।
पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज के हवाले से बताया गया है कि उड़ान संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। हफीज ने कहा कि हमने काबुल हवाई अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाओं की बहाली के लिए अफगान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से बात की है ताकि पीआईए अपना उड़ान संचालन फिर से शुरू कर सके।
विज्ञापन
पीआईए ने अब तक पांच उड़ानों के जरिए पत्रकारों, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और पाकिस्तानी नागरिक सहित 1,500 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है। तालिबान ने पिछले रविवार को अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। दो हफ्ते पहले अमेरिका ने दो दशक के युद्ध के बाद अपनी सेना की वापसी पूरी करने के लिए तैयार हुआ था।

Trending Videos
पाक विदेश मंत्री अफगानिस्तान जाएंगे
इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अफगानिस्तान जाने की संभावना है। तालिबान के कब्जे के बाद किसी भी देश के मंत्री का यह पहला काबुल दौरा होगा। शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में “सकारात्मक भूमिका” निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।