फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan tehrik e taliban ttp chief said they are open for talk ceasefire agreement with government

Pakistan: पाकिस्तानी सरकार के साथ सीजफायर को तैयार टीटीपी, धर्मगुरुओं से मांगी सलाह!

Sun, 08 Jan 2023 04:23 PM IST
नितिन गौतम पेशावर, अमर उजाला, न्यूज डेस्क
पेशावर, अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Jan 2023 04:23 PM IST
सार

Pakistan: आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के सरगना ने ऐलान किया है कि उनका संगठन पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार है। शांति समझौते के टूटने के बाद पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
pakistan tehrik e taliban ttp chief said they are open for talk ceasefire agreement with government
टीटीपी चीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के मुखिया ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्तान सरकार के साथ सीजफायर समझौता करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि बीते साल जून में टीटीपी और पाकिस्तान सरकार के बीच सीजफायर समझौता हुआ था। हालांकि टीटीपी ने नवंबर में ही सीजफायर समझौता तोड़ दिया। जिसके बाद टीटीपी ने पाकिस्तान में आतंकी हमले तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन


टीटीपी के मुखिया मुफ्ती नूर वली महसूद ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि हमने अफगानिस्तान की मध्यस्थता में पाकिस्तान के साथ बातचीत की थी। हम अभी भी सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए तैयार हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, महसूद ने वीडियो संदेश में ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान के धर्मगुरुओं को लगता है कि उनके संगठन के जिहाद की राह गलत है तो वह उनसे सलाह लेने के लिए भी तैयार हैं।  
विज्ञापन


टीटीपी चीफ ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि हमने जो जिहाद छेड़ा है, उसमें कोई समस्या है या हमारी राह गलत है तो हम अपील करते हैं कि वे हमें सलाह दें। हम हमेशा खुशी-खुशी उनकी बातें सुनने के लिए तैयार हैं। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के साथ भी संबंध हैं। टीटीपी ने उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने पर पाकिस्तान के प्रमुख राजनेताओं को निशाना बनाने की भी धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से टीटीपी के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हाल के समय में पाकिस्तान में हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। जिसके बाद उत्तर पश्चिमी वजीरिस्तान के वाना शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे। लोगों की मांग थी कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभाला जाए, वरना लोग खुद हथियार उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। खासकर खैबर पख्तूनवा और ब्लूचिस्तान में आतंतकी घटनाएं बढ़ी हैं। जिनके पीछे भी टीटीपी का हाथ माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed