फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Tehreek-e-Insaf party president Imran Khan warned to reveal all secrets

Pakistan: अब कौन-से राज खोल देने की धमकी दे रहे हैं इमरान खान?

Fri, 02 Sep 2022 04:12 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 02 Sep 2022 04:12 PM IST
सार

Pakistan: इस्लामाबाद के एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने गुरुवार को इमरान खान की अग्रिम जमानत की अवधि 12 सितंबर तक बढ़ा दी। लेकिन खान को ये राहत निजी तौर पर कोर्ट में पेश होने के बाद मिली...

विज्ञापन
Pakistan Tehreek-e-Insaf party president Imran Khan warned to reveal all secrets
Pakistan- Imran Khan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर उनके विरोधियों ने उनका दमन नहीं रोका, तो वे सारे राज खोल देंगे। वे उन तमाम लोगों के नाम जग जाहिर कर देंगे, जो उन्हें और उनके समर्थकों के उत्पीड़न में शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इस बयान ने पाकिस्तान के सियासी हलकों में कौतुक पैदा कर दिया है। पर्यवेक्षक पूछ रहे हैं कि क्या इस मामले में भी इमरान खान किसी गहरी साजिश का आरोप लगाएंगे।

विज्ञापन

पंजाब प्रांत के सरगोधा में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए खान ने कहा- ‘आतंकवाद के फर्जी मुकदमों में फंसा कर मुझे और मेरे समर्थकों को दबाया जा रहा है। जो पत्रकार हमारे पक्ष में बोलते हैं, उन्हें सताया जाता है। आप हमें जितना दबाएंगे, हमारा उतना उदय होगा।’ इमरान खान ने कहा कि उनके विरोधी पहले ही मैच हार चुके हैं और अब वे जो कर रहे हैं उससे सिर्फ देश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन

सत्ताधारी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग में खुलेआम शामिल रहे हैं। शहबाज शरीफ सरकार ने सरकारी एजेंसियों के जरिए पीटीआई के नेताओं पर कार्रवाई की है। इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मुकदमा भी खुलेआम दायर किया गया है। इसलिए पर्यवेक्षकों को यह समझने में मुश्किल हुई है कि राज खोलने की बात कह कर इमरान खान किसे निशाना बना रहे हैं। कुछ जानकारों ने कयास लगाया है कि खान ने शायद फिर से एस्टैबलिशमेंट (सेना और खुफिया नेतृत्व) को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामाबाद के एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने गुरुवार को इमरान खान की अग्रिम जमानत की अवधि 12 सितंबर तक बढ़ा दी। लेकिन खान को ये राहत निजी तौर पर कोर्ट में पेश होने के बाद मिली। एटीसी ने सुबह के सत्र में जमानत अर्जी पर अपना पक्ष रखने के लिए इमरान खान को निजी तौर पर पेश होने का निर्देश दिया। इसके दो घंटे बाद खान अदालत में आए। उसके बाद जज ने उनसे कई कठिन सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी को जिंदा जला देने की धमकी दी थी। आरोप है कि इमरान खान ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए एक जज के लिए ऐसी बातें कही थीं।  

कोर्ट में सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में इमरान खान ने परोक्ष रूप से अदालत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- ‘मैं रोज ज्यादा खतरनाक होता जा रहा हूं।’ लेकिन पत्रकारों के इस सवाल को वे टाल गए कि वे किसके लिए ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं।

इमरान खान के मामले की सुनवाई के दौरान पत्रकारों और अन्य वकीलों के कोर्ट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इमरान के वकील ने सुनवाई के दौरान यह दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को ये जानकारी खुद इस्लामाबाद पुलिस ने दी है। इस दलील के आधार पर वकील ने गुजारिश की कि इमरान खान को निजी तौर पर कोर्ट में ना बुलाया जाए। लेकिन जज अपने रुख पर अडिग रहे। आखिरकार इमरान खान को कोर्ट में पेश होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed