फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Taliban spokesman who attacked Malala Yousafzai escaped from jail

मलाला यूसुफजई को गोली मारने वाला तालिबानी जेल से भागा, वीडियो किया जारी

Thu, 06 Feb 2020 10:33 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 06 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Taliban spokesman who attacked Malala Yousafzai escaped from jail
मलाला यूसुफजई (फाइल फोटो)

पाकिस्तान में 2012 में मलाला यूसुफजई पर हमले और 2014 में पेशावर में सैन्य स्कूल में जानलेवा हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान तालिबान का पूर्व प्रवक्ता एहसान-उल्ला-एहसान जेल से भाग गया है। एहसान ने खुद ऑडियो क्लिप जारी कर यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को साझा ऑडियो क्लिप में एहसान ने कहा कि वह 11 जनवरी को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की जेल से भाग गया है। 

विज्ञापन


उसने दावा किया पाकिस्तानी सेना 2017 में आत्मसमर्पण के दौरान उससे किए गए वादे निभाने में नाकाम रही। क्लिप में वह ये कहता सुनाई दे रहा है, 'अल्लाह की मदद से, मैं एक जनवरी 2020 को सुरक्षा बलों की जेल से भागने में कामयाब रहा।' अगर यह क्लिप विश्वसनीय निकली तो यह तालिबान के खात्मे के लिए अभियान चला रहे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
विज्ञापन


एहसान ने अपना मौजूदा ठिकाना बताए बिना कहा कि वह आने वाले दिनों में जेल में बीते अपने दिनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएगा। गौरतलब है कि सबसे युवा नोबेल शांति पुस्कार विजेता मलाला को 2012 में महिला शिक्षा के लिए अभियान के दौरान पाकिस्तान की स्वात घाटी में एक बंदूकधारी ने गोली मार दी थी। वहीं, 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए हमले में 132 छात्रों समेत 149 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में भी एहसान शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed