फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan surrenders to another IMF demand imposes power surcharge

Pakistan: IMF की एक और मांग के आगे झुकी पाक सरकार, बिजली उपभोक्ताओं पर लगाया 3.23 रुपये यूनिट अतिरिक्त शुल्क

Fri, 03 Mar 2023 04:52 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Mar 2023 04:52 AM IST
सार

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की अध्यक्षता में आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए सरचार्ज में वृद्धि के संबंध में बिजली विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि पूरे देश में एक समान टैरिफ बनाए रखने के लिए यह शुल्क के-इलेक्ट्रिक उपभोक्ताओं पर भी लागू होंगे।

विज्ञापन
Pakistan surrenders to another IMF demand imposes power surcharge
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक और मांग को स्वीकार करते हुए एक जुलाई से देशभर में बिजली उपभोक्ताओं पर 3.23 रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त चार्ज लगाने की घोषणा की है। पाक मीडिया के मुताबिक, पाक सरकार ने बिजली क्षेत्र के ऋण और देनदारियों को पूरा करने के लिए अगले वित्त वर्ष में 335 अरब रुपये अधिक राजस्व हासिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पाक सरकार के इस फैसले से के-इलेक्ट्रिक (K-Electric) के उपभोक्ताओं को दोहरे संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पाकिस्तान में अन्य वितरण कंपनियों के समान बिजली दरों को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पहले ही कराची पावर यूटिलिटी को चालू माह में 1.56 रुपये प्रति यूनिट और फिर अप्रैल और मई में 6.11 रुपये प्रति यूनिट की दर से टैरिफ बढ़ाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। साथ ही ईसीसी ने यूटिलिटी स्टोर्स के लिए पांच बिलियन रुपये रमजान राहत पैकेज, गेहूं के लिए 3,900 रुपये प्रति 40 किलोग्राम न्यूनतम खरीद मूल्य, और क्रेडिट समस्याओं के कारण बंदरगाहों पर रखे कार्गो पर भंडारण शुल्क की छूट का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए सरचार्ज में वृद्धि के संबंध में बिजली विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि पूरे देश में एक समान टैरिफ बनाए रखने के लिए वित्त वर्ष 2024 के लिए यह शुल्क के-इलेक्ट्रिक उपभोक्ताओं पर भी लागू होंगे।

पाकिस्तानी नेता, जनरल और जज अब चुकाएंगे टोल टैक्स
उधर, पाकिस्तान की लोक लेखा समिति ने राजनेताओं, न्यायाधीशों और जनरलों सहित सभी से टोल टैक्स वसूलने का आदेश दिया है। केवल सशस्त्र बलों और पुलिस के ऑन-ड्यूटी कर्मियों को इससे छूट दी जाएगी।  

 
पाकिस्तान में कई आतंकी गुट, उसे न मिले अमेरिका की मदद : हेली
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा, पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उन्होंने कहा,  इस देश को अमेरिका से मदद नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed