फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Supreme court makes history by hearing case via e-Court

पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय ने ई-कोर्ट के जरिए सुनवाई कर रचा इतिहास

Mon, 27 May 2019 08:27 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 27 May 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Supreme court makes history by hearing case via e-Court
पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक मामले में ई-कोर्ट के जरिए सुनवाई कर इतिहास रच दिया। ई-कोर्ट वीडियो लिंक पर आधारित एक प्रणाली है। न्यायालय ने एक बयान में कहा कि उसने ई-कोर्ट प्रणाली के जरिए मामलों की सुनवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में यह पहला मौका है जब देश की सर्वोच्च अदालत में मामलों की सुनवाई वीडियो लिंक संपर्क के माध्यम से की गयी है। प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा और न्यायमूर्ति सरदार तारिक मसूद तथा न्यायमूर्ति मजहर आलम खान मियांखेल की तीन सदस्यीय पीठ ने औपचारिक रूप से ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से मामलों की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन


इस्लामाबाद की प्रधान पीठ और सुप्रीम कोर्ट ब्रांच रजिस्ट्री कराची में नयी पद्धति से सुनवाई हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ब्रांच रजिस्ट्री कराची में कराची के अधिवक्ताओं ने अपने अपने मामलों में वीडियो-लिंक के माध्यम से दलीलें दीं और प्रधान पीठ इस्लामाबाद ने मामलों की सुनवाई की और फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति खोसा ने नयी प्रौद्योगिकी के तहत पहले मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में यह मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से वकीलों और लोगों को सुविधा होगी तथा समय और पैसे की बचत हो सकेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed