{"_id":"5d743c7a8ebc3e015369e454","slug":"pakistan-summons-indian-diplomat-for-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया
Sun, 08 Sep 2019 04:55 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : The Dawn
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान का आरोप है कि संघर्ष विराम उल्लंघन में चार असैन्य नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डि’अफेयर्स गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की।
विज्ञापन
फैसल ने दावा किया कि यह संघर्ष विराम उल्लंघन छह सितंबर को नियंत्रण रेखा पर खुईराता सेक्टर में हुआ।