फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner Gaurav Ahluwalia over 'ceasefire violation'

'संघर्ष विराम उल्लंघन' पर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया

Wed, 08 May 2019 05:50 PM IST
अमर शर्मा भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner Gaurav Ahluwalia over 'ceasefire violation'
भारतीय सेना - फोटो : PTI
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किये जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन नागरिकों की मौत के बाद बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और “बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन” की निंदा की।
विज्ञापन


विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा, “नियंत्रण रेखा (एलओसी) और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) पर भारतीय बलों द्वारा लगातार नागरिक आबादी वाले इलाकों को भारी हथियारों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।” 
विज्ञापन


कार्यालय की तरफ से कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को समन किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर किये जा रहे “बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन” की निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफओ ने कहा कि दो मई को नियंत्रण रेखा पर रखचिकरी सेक्टर में 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि उसकी नौ वर्षीय बहन घायल हो गई। 

एफओ द्वारा बताया गया कि पांच मई को नियंत्रण रेखा से लगे तातापानी और कोटकोटेरा सेक्टरों में एक महिला और 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई।

उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से 2017 से ही संघर्षविराम में काफी इजाफा देखने को मिला है। 2017 में भारतीय बलों द्वारा 1970 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया था। 


एफओ ने कहा, “जानबूझ कर नागरिक आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया जाना निंदनीय और मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विपरीत है।” 

उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किया जा रहा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिये खतरा है तथा रणनीतिक गलतफहमी की तरफ ले जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed