फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Sikh Gurdwara Management Committee head Sardar Satwant Singh resigned from the post before the completion of the term

पाकिस्तान : सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सतवंत सिंह ने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद से दिया इस्तीफा

Thu, 16 Sep 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Sep 2021 02:59 AM IST
सार

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार सतवंत सिंह के स्तीफा देने के बाद सरदार अमीर सिंह को नया प्रधान चुन लिया गया जो कि 2022 मध्य तक इस पद पर रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Pakistan Sikh Gurdwara Management Committee head Sardar Satwant Singh resigned from the post before the completion of the term
Pakistan Gurudwara

विस्तार

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार सतवंत सिंह ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए कार्यकाल पूरा होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आनन-फानन में हुई समिति की बैठक में सरदार अमीर सिंह को नया प्रधान चुन लिया गया। जो कि 2022 मध्य तक इस पद पर रहेंगे। 

विज्ञापन


‘इवाक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता अमीर हाशमी ने बताया कि प्रधान सरदार सतवंत सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। इसके बाद पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) ने लाहौर में बैठक कर सरदार अमीर सिंह को शेष कार्यकाल के लिए (एक वर्ष) सर्वसम्मति से नया प्रधान चुन लिया।
विज्ञापन


ईटीपीबी एक वैधानिक संस्था है जो विभाजन के बाद भारत चले गए हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन देखती है। सूत्रों के मुताबिक, ईटीपीबी, सरदार सतवंत सिंह के प्रदर्शन से खुश नहीं थी। उन्होंने कहा, इसके अलावा पीएसजीपीसी के साथ सतवंत के कई मुद्दों पर मतभेद थे। पीएसजीपीसी ने सरदार विकास सिंह को एक साल के लिए महासचिव भी चुन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed