फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan should prosecute terrorists like Hafiz Saeed and masood Azhar says America

अमेरिका की पाक को चेतावनी, हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों पर करे कार्रवाई

Sat, 28 Sep 2019 04:05 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 28 Sep 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Pakistan should prosecute terrorists like Hafiz Saeed and masood Azhar says America
हाफिज सईद-मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से संबोधन से ठीक पहले अमेरिका ने आतंकवाद के मुद्दे पर उसे कड़ी फटकार लगाई है। उसने कहा है कि पाकिस्तान सबसे पहले उसके देश में हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन


अमेरिका ने यह भी कहा कि भारत-पाक तनाव का कम होना इस बात पर निर्भर करेगा कि इस्लामाबाद सीमा पार घुसपैठ के खिलाफ कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

अमेरिका में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने स्पष्ट रूप से महासभा सत्र से ठीक पहले पाक को लताड़ लगाई। जब उनसे पूछा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की है तो उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है और कहा है कि वे कश्मीर पर मध्यस्थता नहीं चाहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी और इमरान खान से अलग अलग मुलाकातों में स्पष्ट कहा है कि यदि दोनों नेता चाहेंगे तभी वे मध्यस्थता करेंगे।’
विज्ञापन


एलिस ने कहा कि अमेरिका सिर्फ दोनों देशों के बीच रचनात्मक बातचीत चाहता है कि ताकि दो परमाणु ताकतों के बीच रिश्तों में सुधार हो। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका यह भी चाहता है कि पाकिस्तान सीमा पार घुसपैठ और आतंकियों को वित्तीय मदद के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर कदम उठाए। इनमें हाफिज और मसूद जैसे आतंकियों पर कार्रवाई शामिल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कश्मीर के बजाय चीन के मुस्लिमों की चिंता करे पाक

कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की झूठी अफवाह फैला रहे पाक को अमेरिका से कड़ी नसीहत मिली है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा कि वह सबसे पहले चीन में अवैध रूप से हिरासत में रह रहे मुसलमानों की चिंता करे।

अमेरिका की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की मंत्री एलिस जी. वेल्स ने कहा कि चीन में मुसलमानों के हालात काफी खराब है। उन्हें नजरबंदी शिविरों में रखा जा रहा है, लेकिन पाक इस पर कोई चिंता तक जाहिर नहीं करता। वेल्स ने कहा कि पाक को इस मामले पर ज्यादा चिंता जाहिर करनी चाहिए, क्योंकि वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन ज्यादा है। उन्हें धार्मिक आजादी तक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed