फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Shoootout in funeral ceremony eight killed and 15 injured

पाकिस्तान: जनाजा ले जा रहे लोगों पर चलीं गोलियां, आठ की मौत 15 घायल 

Fri, 17 Sep 2021 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Sep 2021 09:45 AM IST
सार

विवाद जमीन को लेकर था। पहले दोनों गुटों में बहस हुई। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि 15 घायलों में 10 की हालत गंभीर है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Shoootout in funeral ceremony eight killed and 15 injured
गोलीबारी

विस्तार

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक जनाजे के दौरान दो गुटों में गोलीबारी हुई। इसमें आठ लोगों की मौत की सूचना है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में गुरुवार को यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि एक समूह दफन के लिए किसी का जनाजा ले जा रहा था। इसी दौरान दूसरा गुट आ गया और दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और कई राउंड फायरिंग हुई। 
विज्ञापन


इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दस लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed