{"_id":"66970416f4966ffa5f0ac459","slug":"pakistan-senior-pml-n-leader-opposes-federal-govt-s-move-to-consider-ban-on-imran-khan-s-party-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान की PTI पर बैन की तैयारी; विरोध में उतरे नवाज की पार्टी के नेता, बोले- ऐसे परेशानी हल नहीं होगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान की PTI पर बैन की तैयारी; विरोध में उतरे नवाज की पार्टी के नेता, बोले- ऐसे परेशानी हल नहीं होगी
Wed, 17 Jul 2024 05:06 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:06 AM IST
सार
Pakistan: पीएमएल-एन पार्टी के नेता जावेद लतीफ ने पीटीआई पर पाबंदी लगाने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय राजनीतिक दल राष्ट्र और राज्य का समर्थन करते हैं। उन्होंने दलील दी कि जो लोग राज्य के लिए खतरा पैदा करते हैं, उन्हें राष्ट्रीय राजनीतिक संगठनों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई को गैरकानूनी घोषित करने की योजना बना रही है। इस बीच, सत्तारूढ़ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि सियासी दलों को गैरकानूनी बनाना किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं है।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेता जावेद लतीफ ने कहा कि स्थानीय राजनीतिक दल राष्ट्र और राज्य का समर्थन करते हैं। उन्होंने दलील दी कि जो लोग राज्य के लिए खतरा पैदा करते हैं, उन्हें राष्ट्रीय राजनीतिक संगठनों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय विकास को आगे बढ़ाने वाले दलों की पहचान करने और सरकार को कमजोर करने वाली गोपनीय ताकतों को उजागर करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
लतीफ ने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति की तुलना केन्या से की और चेतावनी दी कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को कमजोर करने से लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई राष्ट्रीय दल या नेता इस तरह के कृत्यों के लिए जवाबदेह हो सकता है। उन्होंने नौ मई की घटना की भी निंदा की।
विज्ञापन
सियासी दलों से बातचीत के बाद लिया जाएगा फैसला
वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के बाद किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए डार ने आरोप लगाया कि पीटीआई सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से महंगाई बढ़ी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और महंगाई को कम करने की कोशिश के गठबंधन सरकार देश को दिवालिया होने से बचाने में कामयाब रही।
डार ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के पास सबूत हैं कि पीटीआई को बाहरी स्त्रोतों से पैसा मिलता है। उन्होंने कानून और संविधान का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार द्वारा की गई हालिया टिप्पणी के बारे में किसी भी फैसले की समीक्षा पहले सहयोगियों के साथ की जाएगी।