{"_id":"5fd7c5158ebc3e3ba3554f89","slug":"pakistan-security-agencies-arrested-three-taliban-terrorists-who-involved-in-rawalpindi-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलपिंडी धमाके में लिप्त तीन तालिबानी आतंकियों को पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रावलपिंडी धमाके में लिप्त तीन तालिबानी आतंकियों को पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों ने किया गिरफ्तार
Tue, 15 Dec 2020 02:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Terrorism
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने रावलपिंडी धमाके में लिप्त तीन तालिबानी आतंकियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, रविवार को रावलपिंडी के गंज मंडी इलाके में ग्रेनेड हमले में 25 लोग जख्मी हो गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने कहा कि रावलपिंडी टीम को सूचना मिली थी कि तीनों आतंकी स्वान नदी के पास छुपे हुए हैं। सूचना के आधार पर आतंकवाद रोधी विभाग ने छापा मार कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के पास से विस्फोटक, डेटोनेटर, मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। आतंकियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने रावलपिंडी में 2020 में जनवरी, मार्च, जून और दिसंबर में चार बम धमाके किए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन