फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan SC Bar Association praised initiatives of Indian Supreme Court

Pakistan: पाक सुप्रीम कोर्ट बार ने की भारतीय सर्वोच्च अदालत के इन फैसलों की तारीफ, कहा- भारत आना चाहते हैं

Fri, 06 Oct 2023 01:39 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 01:39 AM IST
सार

पाकिस्तानी बार एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि अगर दोनों देशों के कानूनी समुदायों के बीच बातचीत को बढ़ाया जाए तो इससे देनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने में यह महत्वपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन
Pakistan SC Bar Association praised initiatives of Indian Supreme Court
Supreme Court of Pakistan

विस्तार

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय सुप्रीम के पहलों की सराहना की है, जिसमें ई-फाइलिंग, स्थानीय भाषाओं में फैसले की कॉपी, ई-कोर्ट सहित अन्य पहल शामिल है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी एसोसिएशन ने भारतीय एसोसिएशन को लिखा पत्र
पाकिस्तानी बार एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि अगर दोनों देशों के कानूनी समुदायों के बीच बातचीत को बढ़ाया जाए तो इससे देनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने में यह महत्वपूर्ण हो सकता है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीएपी) ने भारत के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए ) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल को पत्र लिखा और कहा कि हमारे वकील एक बार भारत का दौरा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


भारत आकर पहलों को समझना चाहते हैं
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने पत्र में आगे कहा कि एससीबीएपी भारत के सर्वोच्च न्यायालय की गई पहलों की सराहना करता है। ई-फाइलिंग, स्थानीय भाषाओं में फैसले, ई-कोर्ट, वकीलों के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रशंसनीय पहल है। इससे लोगों और समाज का विकास होगा। एससीबीएपी के सचिव एम अख्तर शब्बीर ने कहा कि एससीबीएपी एससीबीए के आमंत्रण पर भारत का दौरान करना चाहता है। जिससे हम सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुरू की गई पहलों को अच्छे से जान सके और उसे समझ सकें। मुझे लगता है कि हमारे कानूनी समुदायों के बीच अगर बातचीत को बढ़ावा दिया जाए तो इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed