{"_id":"5eb80a308ebc3e907664b1f9","slug":"pakistan-s-state-run-media-starts-providing-weather-update-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर शुरू की 'नापाक' हरकत, सरकारी चैनल पर दे रहा जम्मू-कश्मीर के मौसम की जानकारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक ने फिर शुरू की 'नापाक' हरकत, सरकारी चैनल पर दे रहा जम्मू-कश्मीर के मौसम की जानकारी
Sun, 10 May 2020 07:35 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : एएनआई
कोरोना वायरस के कहर के बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों और प्रोपगैंडा से बाज नहीं आ रहा है। पाक के सरकारी चैनल ने अब जम्मू व कश्मीर के मौसम की जानकारी देनी शुरू कर दी है। रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मौसम के बारे में समाचार सुनाया।
विज्ञापन
रेडियो पर श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख के न्यूनतम और अधिकतर तापमान की जानकारी दी गई। रेडियो पाकिस्तान कश्मीर को लेकर विशेष पैकेज प्रस्तुत करता है। सरकारी टीवी चैनल ने भी घाटी को लेकर विशेष बुलेटिन दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
In most parts of Indian occupied Jammu and Kashmir, partly cloudy #weather is expected with chances of rain https://t.co/zBtTQqaR6G #OccupiedKashmir
— Radio Pakistan (@RadioPakistan) May 10, 2020
विज्ञापन
In #Pulwama, maximum temperature is 17 degree centigrade and minimum temperature is 7 degree centigrade https://t.co/zBtTQqaR6G #OccupiedKashmir #weather
— Radio Pakistan (@RadioPakistan) May 10, 2020
हालांकि लद्दाख के मौसम की भविष्यवाणी में गड़बड़ी करने की वजह से सोशल मीडिया पर पाक की खिंचाई भी हुई। रेडियो पाकिस्तान ने अपने ट्वीट में अधिकतम तापमान -4 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री बताया। इस पर यूजर्स ने कहा कि यह गलत है और यहां अधिकतम तापमान -1 होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि इससे पाकिस्तान के अधिकतर और न्यूनतम आईक्यू का पता चल गया है।
दरअसल भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर के मौसम का हाल बताना शुरू किया है, जिसके बाद वह बौखला गया है। भारत की इस शुरुआत को लेकर पाकिस्तान अपना विरोध भी जता चुका है। बीते शुक्रवार को उसने पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगिट के मौसम की खबर को लेकर आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत द्वारा जारी किए गए राजनीतिक नक्शे को अवैध बताया था। उसने यह भी कहा था कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रावधानों का उल्लंघन है।