फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's PM Imran Khan surrenders in front of China, know what is going to be a big help

ड्रैगन के आगे इतना नतमस्तक क्यों हैं इमरान?: चीन का हर मुद्दे पर बिना शर्त किया समर्थन, क्या मिलने वाली है बड़ी मदद! 

Tue, 15 Feb 2022 01:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

पाकिस्तान बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसे चीन से बड़ी उम्मीद है। चीन अपनी कूटनीति के तहत पाकिस्तान की मदद करता भी आया है। एक बार फिर इमरान खान को उम्मीद है कि चीन उसकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
Pakistan's PM Imran Khan surrenders in front of China, know what is going to be a big help
इमरान खान-शी जिनपिंग - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चार दिन की चीन यात्रा पर थे। इस दौरान वह पूरी तरह से चीन के सामने नतमस्तक नजर आए। चीन से लगातार मिल रहे आर्थिक व सैन्य सहयोग के चलते इमरान खान ने चीनी सरकार का हर मुद्दे पर बिना शर्त समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने वन चाइन पॉलिसी के तहत ताइवान, दक्षिणी चीन सागर, शिनजियांग व तिब्बत जैसे मुद्दों का भी समर्थन किया। 

विज्ञापन


उइगर मुस्लिमों पर भी चीन का समर्थन 
चीन प्रेम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उइगर मुस्लिमों का दर्द भी भुला दिया। उन्होंन इस मसले पर भी चीन का समर्थन किया और कहा कि, स्थिति वैसी नहीं है, जैसी पश्चिमी मीडिया द्वारा दिखाई जा रही है। जबकि, 200 से ज्यादा देश उइगर मुसलमानों के मानवाधिकार के हनन को लेकर चीन पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन


क्या है इमरान के बिना शर्त समर्थन की वजह 
दअरसल, पाकिस्तान इन दिनों बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खुद इमरान खान एक कार्यक्रम के दौरान इस बात को स्वीकार चुके हैं, कि पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है और सरकारी खजाना खाली हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान भी ऐसा ही बयान जारी कर चुका है। ऐसे में अपनी चार दिवसीय यात्रा में इमरान खान की चीन पर बढ़ती निर्भरता नजर आई। यात्रा के दौरान, इमरान खान ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक खालिद मंसूर खुद इसका खुलासा कर चुके हैं कि पाकिस्तान किस हद तक चीनी इच्छाओं के आगे झुक गया। मंसूर ने दावा किया कि चीन ने ऋण रोलओवर, मुद्रा विनिमय में विस्तार और अतिरिक्त वित्तीय सहायता के लिए पाकिस्तान की मदद का वादा किया है। दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से चीन से चार बिलियन डॉलर का ऋण रोलओवर, मुद्रा विनिमय को 4.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ाकर 10 बिलियन डॉलर और 5.5 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed