फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan relaxed Covid restrictions on transportation and commercial activities

पाकिस्तान: बढ़ती संक्रमण दर के बीच परिवहन और वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंधों में राहत

Sun, 16 May 2021 05:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 05:54 PM IST
सार

पाकिस्तान ने परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियों पर लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों में रविवार को ढील देनी शुरू कर दी। ईद की छुट्टियों के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए इन पर एक हफ्ते तक रोक लगी हुई थी।
 

विज्ञापन
Pakistan relaxed Covid restrictions on transportation and commercial activities
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पाकिस्तान में प्रतिबंधों में यह रियायत तब भी दी जा रही है जब देश में कोरोना वायरस से संक्रमण दर रविवार को बढ़कर 7.83 फीसदी हो गई जो एक दिन पहले घटकर करीब पांच फीसदी तक आ गई थी। दो महीने में यह पहला मौका था जब संक्रमण दर इतनी कम दर्ज की गई।

विज्ञापन


वायरस की रोकथाम के लिए ईद-उल-फितर की छुट्टियों के दौरान लोगों के आवागमन को रोकने के मकसद से सभी कारोबारों और सार्वजनिक परिवहनों पर 10 से 16 मई तक रोक लगा दी गई थी। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन थियेटर (एनसीओसी) ने रविवार से सार्वजनिक परिवहनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन


परविहन पर पाबंदियों में ढील इसलिए दी गई है ताकि दूर गए स्थानों से लोग लौटकर सोमवार से कार्यालय और अन्य ड्यूटियों पर जाना शुरू कर सकें जब कारोबारी संस्थान भी खुलेंगे। वायरस को रोकने के लिहाज से लॉकडाउन कारगर साबित हुआ है क्योंकि शनिवार को केवल 1,531 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर महज 5.8 प्रतिशत थी जो आठ मार्च के बाद से सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पिछले 24 घंटों में 2,379 मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मामले 8,77,130 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक मृतक संख्या बढ़कर 19,43 हो गई है। सरकार ने 30 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed