फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid Ahmed predicted full blow war between India and Pak

पाक रेल मंत्री शेख रशीद ने बताई भारत-पाक युद्ध की तारीख, लंदन में पड़े थे घूंसे और अंडे

Wed, 28 Aug 2019 03:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 28 Aug 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid Ahmed predicted full blow war between India and Pak
पाक रेल मंत्री शेख रशीद (फाइल फोटो)

पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत-पाक के बीच युद्ध की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध की तारीख भी बताई है। पाक मीडिया के अनुसार बुधवार को एक सेमिनार में पाक मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्तूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं।

विज्ञापन


शेख रशीद ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

 





शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने शेख रशीद के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। बता दें कि ये वही पाक मंत्री हैं जिनकी लंदन में गुरुवार को जमकर पिटाई हुई थी। लोगों ने उनको जमकर घूंसे मारे और अंडे भी फेंके थे। 


पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली थी। इसी मंत्री ने भारत-पाक के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद करने का एलान भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed