फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Rail Minister Sheikh Rasheed Ahmad beaten in London

लंदन में पाकिस्तानी मंत्री की जमकर हुई पिटाई, भारत को परमाणु युद्ध की दी थी धमकी

Fri, 23 Aug 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, लंदन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 23 Aug 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Rail Minister Sheikh Rasheed Ahmad beaten in London
शेख रशीद - फोटो : फाइल फोटो

लंदन में गुरुवार को पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद की जमकर पिटाई हुई। लोगों ने उनको जमकर घूसे मारे और अंडे भी फेंके। पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि यह वही मंत्री हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली थी। इसी मंत्री ने भारत-पाक के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद करने का एलान भी किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसने ली हमले की जिम्मेदारी

अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर उस समय हमला किया गया जब वह लंदन के एक होटल में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में भाग लेकर होटल के लिए वापस निकल रहे थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बड़ी बात यह है कि पाकिस्तानी रेल मंत्री पर हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने ली है।

इसलिए हुई पिटाई

पाक रेल मंत्री शेख रशीद ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके विरोध में पार्टी के युवा विंग ने यह हमला किया। इस बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि शेख रशीद को हमारा अहसानमंद होना चाहिए कि हमने उनके खिलाफ विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के अंडा फेंकने के सभ्य तरीके का ही केवल इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed