{"_id":"5e3360488ebc3e4ae459d6f9","slug":"pakistan-punjab-government-asks-for-new-medical-report-from-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पंजाब सरकार ने नवाज शरीफ से मांगी नई मेडिकल रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पंजाब सरकार ने नवाज शरीफ से मांगी नई मेडिकल रिपोर्ट
Fri, 31 Jan 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif
पंजाब सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से चिकित्सा उपचार के लिए विदेश में उनके प्रवास को बढ़ाने की मांग को देखते हुए तीन दिनों के अंदर नई मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार ‘28 जनवरी को प्रांतीय गृह विभाग द्वारा लिखे गए एक पत्र में, शरीफ से नई रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारी विदेश में उनके रहने की अवधि बढ़ाने की मांग के उनके आवेदन पर फैसला करेंगे।’ इमरान सरकार ने शरीफ को क्षतिपूर्ति बांड जमा करने की शर्त के बिना चार सप्ताह की जमानत अवधि के दौरान चिकित्सा उपचार के लिए नवंबर 2019 में लंदन जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन