फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Punjab Assembly to elect CM today Pervaiz Elahi and PMs son Hamza Shehbaz lead race

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत के नए सीएम का चुनाव आज, परवेज इलाही व पीएम शहबाज का पुत्र हमजा दौड़ में आगे

Sat, 16 Apr 2022 09:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 16 Apr 2022 09:50 AM IST
सार

पंजाब की प्रांतीय विधानसभा के सदस्य शनिवार सुबह 11.30 बजे होने वाले विशेष सत्र में नया सीएम चुनेंगे। ये चुनाव लाहौर हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Pakistan: Punjab Assembly to elect CM today Pervaiz Elahi and PMs son Hamza Shehbaz lead race
pm shehbaz sharif and son hamza shehbaz - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में हुए सत्तापलट का असर पंजाब की प्रांतीय सरकार पर भी पड़ा है। इमरान खान की बिदाई के साथ ही उनके करीबी पंजाब के सीएम उस्मान बुजदार की भी छुट्टी हो गई है। शनिवार को प्रांत के नए सीएम का चुनाव होने जा रहा है। इस पद की दौड़ में परवेज इलाही और विपक्ष के नेता हमजा शहबाज आगे हैं। हमजा देश के नए पीएम शहबाज शरीफ के बेटे हैं। 
विज्ञापन

पंजाब की प्रांतीय विधानसभा के सदस्य शनिवार सुबह 11.30 बजे होने वाले विशेष सत्र में नया सीएम चुनेंगे। ये चुनाव लाहौर हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा है। डॉन न्यूज पेपर के अनुसार सत्र की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी करेंगे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) के प्रत्याशी परवेज इलाही और विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज के बीच सीएम पद के लिए मुख्य मुकाबला है। हमजा पाकिस्तान के नवनियुक्त पीएम शहबाज शरीफ के पुत्र हैं। इससे पहले इमरान खान के करीबी उस्मान बुजदार सीएम थे। वह 2018 में सीएम बने थे, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में इमरान सरकार के पतन के साथ ही उनकी भी बिदाई हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉन के अनुसार लाहौर हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि राज्य के नए सीएम का चुनाव कराया जाए। चीफ जस्टिस अमीर भट्टी ने डिप्टी स्पीकर मजारी को 16 अप्रैल को सीएम का चुनाव कराने का निर्देश दिया था। उधर, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राज्य में स्थानीय निकाय के चुनाव का भी आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed