फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif will visit China next week along with a high level delegation

PAK: अगले हफ्ते चीन की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जिनपिंग से कई मसलों पर होगी चर्चा

Wed, 26 Oct 2022 02:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

इस साल अप्रैल में पदभार संभालने के बाद से शहबाज की यह पहली चीन यात्रा होगी। हालांकि,  सितंबर में उज्बेकिस्तान में शी के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी हैं, लेकिन चीन में यह पहली होगी।

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif will visit China next week along with a high level delegation
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए चीन जाएंगे। शरीफ के साथ इस बैठक में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन


इस साल अप्रैल में पदभार संभालने के बाद से शहबाज की यह पहली चीन यात्रा होगी। हालांकि,  सितंबर में उज्बेकिस्तान में शी के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी हैं, लेकिन चीन में यह पहली होगी। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना परिषद और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ 1-2 नवंबर को चीन का दौरा करेंगे। प्रधान मंत्री एच.ई. ली केकियांग, राज्य के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर वह चीन यात्रा पर आ रहे हैं। बयान में कहा गया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद पाकिस्तान के पीएम चीन की यात्रा करने वाले पहले नेताओं में होंगे, जहां शी ने पार्टी के नेता के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल हासिल किया। रविवार को पाक पीएम ने ट्वीट कर कहा कि  "पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र की ओर से, मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल के लिए सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं। यह उनके कुशल नेतृत्व और चीन के लोगों की सेवा करने के लिए अटूट विश्वास है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शरीफ की यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार नेतृत्व स्तर के आदान-प्रदान की निरंतरता का प्रतिनिधित्व करती है। दोनों पक्ष ऑल-वेदर स्ट्रैटेजिक कोऑपरेशन पार्टनरशिप की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों देशों की मुलाकात के बीच द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। इस सप्ताह की शुरुआत में, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तान और चीन अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के अलावा तीन नए गलियारे शुरू करने पर कार्य कर रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परियोजनाओं का औपचारिक शुभारंभ, जिसमें स्वास्थ्य और डिजिटल गलियारे शामिल हैं, शहबाज शरीफ की चीन यात्रा के दौरान हो सकते हैं। नए गलियारे पाकिस्तान-चीन संबंधों को मजबूत करने के स्रोत बनेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed