फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif slashes fuel prices

Pakistan Petrol Diesel Price: शहबाज शरीफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की भारी कटौती, कच्चे तेल के दाम गिरने का असर

Fri, 15 Jul 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 03:30 AM IST
सार

पेट्रोल की नई कीमत पीकेआर 230.24 प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल पीकेआर 236 प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी।

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif slashes fuel prices
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी आवाम को राहत देते हुए गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में बड़ी कटौती की। पाकिस्तान में पेट्रोल की 18.50 पीकेआर प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पीकेआर 40.54 प्रति लीटर की कटौती की। पाकिस्तान में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बीच मौजूदा सरकार का ईंधन की कीमत कम करने का फैसला भारी बढ़ोतरी के बाद आया है।

विज्ञापन


सरकार ने इस तरह का पहला कदम उठाया है
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में शहबाज शरीफ ने कहा कि कीमतों में कटौती का उनकी सरकार ने इस तरह का पहला कदम उठाया है साथ ही कहा कि कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती संभव हुई।
विज्ञापन


नई दरें आज आधी रात से लागू
पेट्रोल की नई कीमत पीकेआर 230.24 प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल पीकेआर 236 प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी। पीएम शरीफ ने कहा कि आज ऊपर वाले आशीर्वाद से वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है और उनकी दया से आज हमें कीमतें कम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इमरान खान पर भी निशाना साधा
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछली इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार से 'अशांत अर्थव्यवस्था' विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आईएमएफ के साथ हुए समझौते को कुचल दिया और हमारे लिए गड्डे खोद दिए।


प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि इमरान खान ने सत्ता में अपने अंतिम कुछ हफ्तों के दौरान ईंधन की कीमतों में कमी की थी, भले ही सरकार के खजाने खाली थे। शरीफ ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि हमारी सरकार मुश्किल में पड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed