फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan prime minister imran khan office faces power cut over dues

इमरान खान के पास बिजली बिल चुकाने के नहीं हैं पैसे, परमाणु हमले की बात कर रहा पाकिस्तान

Thu, 29 Aug 2019 07:38 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 29 Aug 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
pakistan prime minister imran khan office faces power cut over dues

कश्मीर पर भारत के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान कंगाली के कुंए में इस कदर डूबता जा रहा है कि उसके पास सचिवालय तक की बिजली के बिल भरने के पैसे नहीं हैं। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाक सरकार के पास बिजली का बिल भरने तक के पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


नौबत यहां तक आ गई है कि कभी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सचिवालय की बत्ती गुल हो सकती है। इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी ने प्रधानमंत्री सचिवालय को बिल न भरे जाने बावत नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री सचिवालय पर इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी का 41 लाख 13 हजार 992 रुपये का बिजली बिल बकाया है। जिसमें पिछले महीने का बिल 35 लाख और इससे पहले का पांच लाख 58 हजार रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी हो सकती है बत्ती गुल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाक प्रधानमंत्री सचिवालय नियमित रूप से हर माह बिजली का बिल नहीं भर पा रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री सचिवालय पर बकाया रकम बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में अगर यही हाल रहा तो पाक प्रधानमंत्री सचिवालय की बिजली कभी भी काट दी जा सकती है।

महंगाई की मार झेल रहा है पाक

बता दें पाकिस्तान की आर्थिक हालात बेहद खराब चल रहे हैं। पिछले एक साल में पाकिस्तान का वित्तीय घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कंपनियों पर बोझ बढ़ने के कारण लगातार छंटनियां की जा रही हैं। महंगाई भी रिकार्ड स्तर को छू चुकी है। खराब आर्थिक हालात का जिक्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सार्वजनिक तौर पर देश के नाम संबोधन में कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed