फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Arif Alvi issues order to form caretaker govt, conduct elections in Gilgit-Baltistan

पाकिस्तान ने गिलिगत-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने का दिया आदेश, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

Sun, 17 May 2020 03:03 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 17 May 2020 03:03 PM IST
सार

  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने का आदेश दिया
  • भारत ने इस्लामाबाद के इस कदम का कड़ा विरोध किया है
  • भारत ने कहा, गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग 

विज्ञापन
Pakistan President Arif Alvi issues order to form caretaker govt, conduct elections in Gilgit-Baltistan
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एक कार्यवाहक सरकार बनाने के आदेश के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत में चुनाव कराने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के इस कदम का भारत द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


बता दें कि, 30 अप्रैल को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा संघीय सरकार को क्षेत्र में आम चुनाव कराने के लिए 2018 के प्रशासनिक आदेश में संशोधन करने की अनुमति देने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रपति ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन



2018 का गिलगित-बाल्टिस्तान आदेश प्रशासनिक बदलावों के लिए प्रदान किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को विषयों की एक श्रृंखला पर कानून बनाने का आदेश देना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिलिगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की अनुमति देने के बाद इस्लामाबाद द्वारा क्षेत्र में किए गए परिवर्तनों और क्षेत्र में अवैध और जबरन कब्जे को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक को आपत्ति पत्र जारी किया और तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साथ ही कहा था कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं।

कश्मीर मामलों और गिलगित-बाल्टिस्तान के संघीय मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति अल्वी ने गिलगित-बाल्टिस्तान में पारदर्शी चुनाव कराने के लिए 'गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव और कार्यवाहक संशोधन आदेश, 2020' को लागू किया। गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा 24 जून को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

राष्ट्रपति के आदेश में कहा गया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान में कार्यवाहक सरकार स्थापित करने के लिए कानूनों को अपनाना आवश्यक है।


डॉन अखबार की खबर के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष सैयद जाफर शाह ने कहा कि इस क्षेत्र में कार्यवाहक सरकार बनाने का कोई प्रावधान नहीं था और राष्ट्रपति के आदेश के बाद इस कठिनाई को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed