फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan: Poster pop up of 'Akhand Bharat' near ISI headquarters in Islamabad

पाकिस्तान: आईएसआई के मुख्यालय के पास लगे 'अखंड भारत' के पोस्टर

Wed, 07 Aug 2019 01:29 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 01:29 PM IST
सार

  • पाकिस्तान में भारत समर्थन वाले पोस्टर लगाए गए
  • आईएसआई के मुख्यालय के पास भी लगे पोस्टर
  • संजय राउत के बयान वाले है पोस्टर

विज्ञापन
pakistan: Poster pop up of 'Akhand Bharat' near ISI headquarters in Islamabad
भारत समर्थित पोस्टर - फोटो : bbc

विस्तार

भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के अलग-अलग इलाकों में शिवसेना सांसद संजय राउत के संदेश वाले पोस्टर लगाए गए। जिसके बाद इस्लामाबाद की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने नगर निगम को नोटिस जारी कर कहा है कि वो 24 घंटों के अंदर बताएं कि पोस्टरों को हटाने में पांच घंटे क्यों लगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये बैनर सिर्फ उनके थाने के इलाके में ही नहीं लगाए गए बल्कि अन्य इलाकों में भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के सभी खंडों के निष्प्रभावी करने का संकल्प सोमवार को राज्यसभा में पेश किया गया था। उस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने बयान दिया था कि आज कश्मीर लिया है। कल बलूचिस्तान और पीओके भी ले लेंगे। 
विज्ञापन


इस बयान को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में पोस्टर लगाए गए जिसमें शिवसेना नेता का बयान लिखा था। ये पोस्टर लगने के बाद पाकिस्तानी पुलिस ने कई जगह छापे मारे और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस के अनुसार ये पोस्टर काफी इलाकों में लगाए गए जिसके बाद पुलिस ने उन पोस्टरों को उतारना शुरू कर दिया है। स्थानीय पत्रकारों द्वारा जब इस घटना की तस्वारें ली जा रही थी तो उन्हें पुलिस द्वारा रोक लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन इलाकों में इन पोस्टरों को लगाया गया है वहां से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो और आईएसआई के मुख्यालय बहुत दूर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed