फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan polls: Imran Khan claims his party to spring 'surprise' on Feb 8 today news and updates in hindi

Imran Khan: 'आठ फरवरी को देश को हैरान कर देगी PTI'; आम चुनाव से पहले जेल में बंद पूर्व पीएम ने दिया बड़ा संकेत

Wed, 17 Jan 2024 03:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 17 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

इमरान खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी को 9 मई की हिंसा को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर हाउस और जीएचक्यू को निशाना बनाकर किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन लंदन समझौते का एक हिस्सा थे।

विज्ञापन
Pakistan polls: Imran Khan claims his party to spring 'surprise' on Feb 8 today news and updates in hindi
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में अगले महीने आम चुनाव होने हैं। इससे पहले पूर्व पीएम इमरान खान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी आठ फरवरी को होने वाले चुनावों में अपने प्लान 'सी' से आश्चर्यचकित कर देगी। उन्होंने कहा कि हम प्लान ए' और प्लान बी' की विफलता के बाद तैयार हैं। हालांकि 'प्लान सी' से उनका क्या तात्पर्य था, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। गौरतलब है कि इमरान कई मामलों में अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


...इसलिए बनाई वैकल्पिक रणनीति
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि उन्होंने ये दावा जेल में पत्रकारों से बात करते हुए किया। उन्होंने अपनी रणनीति बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को पता था कि उनके खिलाफ साजिश करने वाले विरोधी उनकी योजनाओं को बर्बाद कर देंगे। इसलिए पीटीआई ने वैकल्पिक रणनीतियों पर काम किया है। खान ने दावा किया कि पीटीआई सरकार के खिलाफ एक साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं, साजिश के तहत पार्टी के लगभग 10,000 कार्यकर्ताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था और उनकी पार्टी को खत्म करने के प्रयास भी पूरे जोरों पर थे।
विज्ञापन


 मुकदमे का सीधा प्रसारण करने की भी मांग 
इस दौरान उन्होंने अपने जेल मुकदमे का सीधा प्रसारण करने की भी मांग की। इमरान ने कहा कि देश को यह समझने की जरूरत है कि अदालत में क्या हो रहा है। इस दौरान इमरान खान ने सिफर मुद्दे के पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने उन्हें सिफर मुद्दे पर चुप रहने के लिए दो-तिहाई बहुमत की पेशकश की थी। साथ ही इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उजागर करने की कोशिश करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मई की हिंसा को लेकर पार्टी को बनाया जा रहा निशाना 
इमरान खान ने आगे दावा किया कि उनकी पार्टी को 9 मई की हिंसा को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर हाउस और जीएचक्यू को निशाना बनाकर किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन लंदन समझौते का एक हिस्सा थे। खान ने इस बात से इनकार किया कि इस गड़बड़ी के पीछे पीटीआई का हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed