फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan politics Update Prime Minister Shehbaz Sharif sets Asif Ali Zardari as President of pakistan

Pakistan: पीएम शरीफ बोले- जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे; मुल्क की मुसीबतों की तुलना हिमालय से की

Fri, 08 Mar 2024 07:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:50 AM IST
सार

सहयोगी दलों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे।  

विज्ञापन
Pakistan politics Update Prime Minister Shehbaz Sharif sets Asif Ali Zardari as President of pakistan
आसिफ अली जरदारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद की रस्साकस्सी के बाद अब राष्ट्रपति पद के लिए चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति पद के लिए आसिफ अली जरदारी का नाम सुझाया है। उनका कहना है कि जरदारी अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो दोनों के बीच मजबूत समन्वय होगा। सहयोगी दलों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे।   

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता
कार्यक्रम में शरीफ ने पाकिस्तान की समस्याओं की तुलना हिमालय से की। हालांकि, उनका कहना है कि अगर मजबूत प्रतिबद्धता और ईमानदारी हो तो इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था पर चिंता भी जाहिर की। शरीफ ने कहा कि गैस और बिजली संबंधित सर्कुलर ऋण की राशि पांच ट्रिलियन रूपये है। वहीं, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पर 825 अरब रुपये का बकाया है। वहीं, बिजली चोरी 500 अरब रुपये तक पहुंच गई है। इन समस्याओं से निपटने के लिए वह देश के कर आधार को बढ़ाना चाहते हैं।  

विज्ञापन

जरदारी ने समस्याओं को हल करने के लिए पीएम के साथ काम करने का किया वादा 
इन सबके बीच, जरदारी ने समस्याओं को हल करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में पर्याप्त प्रगति से पाकिस्तान की समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं। वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनके पिता देश को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अठारहवें संशोधन की प्रशंसा की करते हुए कहा कि यह देश के संवैधानिक इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी संसद की जानें स्थिति
पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के गठबंधन के बाद शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान की सत्ता संभाली। 336 सदस्यीय सदन में गठबंधन को 201 वोट मिले, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक मतों से 32 अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed