Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nvidia Hires Top US Law Firm to Investigate Jensen Huang Amid Espionage Controversy

जासूसी विवाद: एनवीडिया सीईओ हुआंग ने मांगी माफी, जांच के लिए उतारा अमेरिका की दिग्गज लॉ फर्म

Thu, 12 Nov 2026 04:24 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एजेंसी, वाशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 04:24 AM IST
सार

चीन की संदिग्ध जासूस एलिस हुआंग से संबंधों के आरोपों के बीच एनवीडिया ने अपने सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े मामले की स्वतंत्र जांच के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित कानूनी फर्म वॉचटेल को नियुक्त किया है। वहीं, जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इस बीच अमेरिकी सीनेटर केविन क्रैमर और पूर्व आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने उनसे इस्तीफे की मांग की है।
 

विज्ञापन
Nvidia Hires Top US Law Firm to Investigate Jensen Huang Amid Espionage Controversy
एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग - फोटो : एक्स

विस्तार

दुनिया की सबसे मूल्यवान प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल एनवीडिया अपने सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद के बीच दो मोर्चों पर स्थिति संभालने में जुटी है। एक तरफ कंपनी ने चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ जेनसन के संबंधों की पड़ताल के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित कानूनी फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को नियुक्त किया है तो दूसरी तरफ सीईओ ने खुद दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
विज्ञापन


विवाद के बावजूद हुआंग ने कंपनी के नियमित कामकाज को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की है। हालांकि, कंपनी के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर निराशा और सदमे का माहौल है। इस मामले की जांच अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी कर रहा है। एनवीडिया ने मंगलवार को वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को स्वतंत्र जांच की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। अमेरिका की प्रमुख कानूनी फर्मों में शामिल इस संस्था की ओर से पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी जून किम जांच का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में काम किया है और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों की जांच का अनुभव रखते हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने पहले ही स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति को जांच की निगरानी की जिम्मेदारी दी थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेटर, बैंकिंग समिति सदस्य केविन ने हुआंग से मांगा इस्तीफा
अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति के वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य सीनेटर केविन क्रैमर और पूर्व आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। यह विवाद द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद गहराया है, जिसमें दावा किया गया है कि हुआंग का सिंगापुर स्थित एक डाटा सेंटर कंपनी की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग के साथ व्यक्तिगत संबंध था, जिन्हें अमेरिकी अधिकारी चीन की संदिग्ध जासूस मानते हैं। केविन ने एक साक्षात्कार में कहा कि एनवीडिया की चिप्स बेहद संवेदनशील हैं और इस मामले में ब्लैकमेलिंग की भारी आशंका है। जेनसन हुआंग का पद पर बने रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। इससे पहले फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के होस्ट लैरी कुडलो ने भी हुआंग से इस्तीफा देने को एक "सामान्य समझ वाला कदम" बताया। रिपोर्टों के अनुसार, एलिस हुआंग पर संदेह है कि उन्होंने चीनी खुफिया एजेंट के रूप में काम करते हुए उन्नत अमेरिकी एआई चिप्स को अवैध रूप से बीजिंग पहुंचाने में मदद की। अमेरिकी संसद की 'हाउस सेलेक्ट कमेटी ऑन चाइना' ने भी कहा है कि इस संबंध का सीधा असर अमेरिका-चीन एआई दौड़ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed