Train Attack: जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार अलर्ट मोड में , शहबाज शरीफ ने की सुरक्षा की समीक्षा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान का दौरा किया। पीएम शरीफ की यह यात्रा फैले अशांति के बीच लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम शरीफ के साथ इशाक डार ने भी किया दौरा
अशांत बलूचिस्तान में फैले अशांति को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री मुहम्मद इशाक डार और अन्य मंत्रियों ने इस दुखद घटना के बाद स्थिति का जायजा लिया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर इस घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं पर राष्ट्रीय एकता दिखाने की जरूरत है। इस दौरान, पाकिस्तान की सेना और सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीत का दावा किया और कहा कि इस लड़ाई में देश को सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें:-BLA Train Attack: पाकिस्तान में बंधक ट्रेन यात्री छुड़ाए गए, सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर; सेना बोली- ऑपरेशन खत्म
बता दें कि यह घटना मंगलवार को हुई थी जब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाको ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया। साथ ही ट्रेन के यात्रियों को बंधक बना लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने दो दिनों तक अभियान चलाया और सभी 33 लड़ाको को मार गिराया।
पाकिस्तानी सेना ने लड़ाकों पर लगाया आरोप
बीएलए के लड़ाको को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने एक अभियान चलाया। इसमें पाकिस्तान वायु सेना, विशेष सेवा समूह (एसएसजी), सेना और फ्रंटियर कोर (एफसी) ने भाग लिया। साथ ही पाकिस्तान की सेना ने कहा कि लड़ाके अफगानिस्तान में अपने मास्टरमाइंड से संपर्क कर रहे थे। साथ ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब से ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-US: पाकिस्तान की फिर किरकिरी; अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर आवाज बुलंद, अमेरिकी से कार्रवाई की मांग
सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे लड़ाके
साथ ही अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को अगवा करने वाले कुछ लड़ाकों के पास सैटेलाइट फोन भी थे, जिसके जरिये वे अपने हैंडलरों से संपर्क में थे। वहीं, ट्रेन में सवार यात्रियों के परिजनों को सूचना देने के लिए पाकिस्तान रेलवे ने पेशावर और क्वेटा में आपातकालीन डेस्क भी बनाए।
संबधित वीडियो
पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, आतंकवाद के लिए भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तान ने एक बार फिर जहर उगलते हुए कहा कि भारत अपने पड़ोसियों को अस्थिर करने में जुटा है और पूरी दुनिया में लोगों को मरवा रहा है। दुर्भाग्य से हमारे क्षेत्र में कई ताकतें शांति नहीं चाहतीं। बलूचिस्तान में ताजा आतंकी हमला भी विदेश में बैठे आकाओं ने करवाया है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफाकत अली खान ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, आतंकवादी लगातार अफगानिस्तान स्थित साजिशकर्ताओं के संपर्क में थे। पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तार सरकार से मांग करता रहा है कि अपनी जमीन का इस्तेमाल बीएलए जैसे समूहों को न करने दे। हमने इस घटना के बाद भी अफगानिस्तान से मांग की है कि इसके योजनाकारों, धन मुहैया कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
इसपर एक पत्रकार ने सवाल किया कि अतीत में पाकिस्तान सरकार हमेशा आतंकी घटनाओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराती थी। क्या इस नीति में अब बदलाव आया है? इसपर खान ने कहा, नीति में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन इस बार हमारे पास आतंकियों के अफगानिस्तान स्थित आकाओं के साथ लगातार फोन के जरिये संपर्क में होने के सबूत हैं। इसके बाद खान ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है।