{"_id":"644a8f606aead1ef3d01f5d5","slug":"pakistan-pm-shehbaz-sharif-secures-confidence-vote-imran-khan-named-six-persons-in-video-plotting-kill-him-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत हासिल किया; इमरान खान ने साधा सरकार पर निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत हासिल किया; इमरान खान ने साधा सरकार पर निशाना
Thu, 27 Apr 2023 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:36 PM IST
सार
प्रस्ताव को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 180 सांसदों का समर्थन मिला। पिछले साल अप्रैल में जब शरीफ प्रधानमंत्री चुने गए थे, तब उन्हें 174 सांसदों का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और इमरान खान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को नेशनल असेंबली में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार और शीर्ष न्यायपालिका में बढ़ते टकराव के बीच 180 सांसदों ने शरीफ सरकार पर भरोसा जताया। यह आंकड़ा पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रस्ताव किया कि नेशनल असेंबली प्रधानमंत्री शरीफ के नेतृत्व के प्रति अपना पूरा विश्वास जताती है। प्रस्ताव को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 180 सांसदों का समर्थन मिला। पिछले साल अप्रैल में जब शरीफ प्रधानमंत्री चुने गए थे, तब उन्हें 174 सांसदों का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव कराने के लिए पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) को धन मुहैया कराने की खातिर सरकार द्वारा पेश किए गए धन विधेयक को नेशनल असेंबली द्वारा खारिज किए जाने के बाद शरीफ के नए सिरे से विश्वास मत हासिल करने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनकी जान को विदेशी एजेंसियों से खतरा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के भीतर कुल छह लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिन्होंने उन्हें मारने की साजिश रची। इमरान ने गुरुवार को कहा कि छह में से तीन वे हैं जिनका जिक्र मैंने पिछले साल नवंबर में पंजाब में मेरी हत्या के प्रयास के बाद प्राथमिकी में किया था।
लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके में अपनी रैली पर बंदूक से हमला करने के बाद इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के शीर्ष अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर को साजिश रचने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, इमरान तीन अन्य नामों का खुलासा नहीं किया है।