फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif meets Chinese President Xi in Beijing

Pakistan-China: पाक पीएम शहबाज ने चीनी राष्ट्रपति शी से की मुलाकात, आर्थिक गलियारे के विस्तार पर बनी सहमति

Wed, 02 Nov 2022 01:55 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, बीजिंग
एएनआई, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

पाकिस्तान, चीन आर्थिक गलियारे सीपीईसी के विस्तार पर सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक गलियारे के दूसरे चरण पर काम करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif meets Chinese President Xi in Beijing
Xi Jinping and Shahbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस साल अप्रैल में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ की यह पहली चीन यात्रा है। हालांकि सितंबर में उज्बेकिस्तान में वह शी के साथ मुलाकात कर चुके हैं। वहीं शहबाज शरीफ का यह दौरा उस समय हो रहा है जब हाल ही में चीन में शी जिनपिंग का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है। शी के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष शहबाज शरीफ ही होंगे। शरीफ के साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी हैं। 

विज्ञापन


सीपीईसी के विस्तार पर सहमत हुए पाकिस्तान, चीन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान, चीन आर्थिक गलियारे सीपीईसी के विस्तार पर सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक गलियारे के दूसरे चरण पर काम करने पर सहमति बनी है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने ट्वीट किया कि चीन की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और दोनों ने चीन के पीपुल्स ग्रेट हॉल में अर्थव्यवस्था और निवेश में व्यापक सहयोग पर चर्चा की साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचार साझा किए। 
विज्ञापन


शहबाज बोले- चीनी से बहुत कुछ सीखना है
शहबाज शरीफ ने चीनी राष्ट्रपति से मिलने से पहले ट्वीट किया था कि चीनी नेतृत्व के साथ मेरी चर्चा कई अन्य बातों के अलावा सीपीईसी के पुनरोद्धार पर केंद्रित होगी। चीनी से बहुत कुछ सीखना है। साथ ही कहा था कि सीपीईसी का दूसरा चरण सामाजिक-आर्थिक प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी, जो हमारे लोगों के जीवन को सुधारेगा। इस बीच, चीन ने शरीफ की यात्रा से पहले पाकिस्तान में चीनी कर्मियों और परियोजनाओं की सुरक्षा और सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed