फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif called a meeting of the NSC to deliberate on the audio leaks from the PMO

PM Shehbaz Sharif: PMO से हुई ऑडियो लीक मामले में पीएम शरीफ ने बुलाई एनएससी की बैठक, इमरान खान हुए थे हमलावर

Tue, 27 Sep 2022 01:45 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 01:45 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर उच्च सरकारी अधिकारियों के साथ प्रधान मंत्री की गोपनीय बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आईं। जिसको लेकर देश के सर्वोच्च कार्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif called a meeting of the NSC to deliberate on the audio leaks from the PMO
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की एक बैठक बुलाई है। जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय से ऑडियो लीक मामले पर भी चर्चा की जाएगी। पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर उच्च सरकारी अधिकारियों के साथ प्रधान मंत्री की गोपनीय बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आईं। जिसको लेकर देश के सर्वोच्च कार्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को सौंपी गई जांच 
खुफिया एजेंसियों को ऑडियो लीक की जांच सौंपी गई है। इंटेलीजेंस ब्यूरो भी इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि शीर्ष खुफिया एजेंसियों द्वारा एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसे सुरक्षा मामलों पर सर्वोच्च नागरिक-सैन्य निकाय एनएससी के समक्ष रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान में एनएससी की बैठक बुधवार को पीएम हाउस में होगी।  इसमें रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, सूचना मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण कैबिनेट सदस्यों सहित शीर्ष सैन्य और नागरिक नेतृत्व बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन


इमरान खान ने मांगा इस्तीफा
हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं सरकारी अधिकारियों से जुड़े ऑडियो के लीक होने के बाद इस्तीफा मांगा था। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान ये मांग की। उन्होंने कहा कि 'लीक ऑडियो में शहबाज अपनी भतीजी मरियम नवाज के पति राहिल मुनीर के लिए भारत से कोई मशीनरी मंगाने के बारे में बात कर रहे हैं। यदि शहबाज में जरा भी शर्म बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो हम तो उन्हें घर भेज ही देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक ऑडियो में क्या है? 
 सोशल मीडिया पर दो ऑडियो लीक हुए हैं। पहले ऑडियो में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और अपनी भतीजी मरियम नवाज के बारे में चर्चा करते सुनाई दिए थे। इसमें वे अपने दामाद के लिए भारत से बिजली संयंत्र आयात करने के लिए कह रहे थे। 


दूसरे ऑडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रीय असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, केंद्रीय गृह मंत्री राना सनाउल्ला, केंद्रीय रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, केंद्रीय कानून मंत्री आजम नजीर तारड़ और केंद्रीय योजना मंत्री अहसन इकबाल की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ये सभी प्रधानमंत्री आवास में कोई बैठक कर रहे थे। इसमें इमरान खान की पार्टी यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के इस्तीफों पर बात की जा रही है। वे इस्तीफों को स्वीकार करने की लंदन (नवाज शरीफ) की अनुमति के बारे में भी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed