{"_id":"6323136f94a09c561f51eaff","slug":"pakistan-pm-sharif-sharif-says-even-friendly-countries-started-looking-at-pakistan-as-beggars","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान की खस्ता हालात पर छलका पीएम शाहबाज का दर्द, बोले- मित्र देश भी हमको भिखारी समझने लगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान की खस्ता हालात पर छलका पीएम शाहबाज का दर्द, बोले- मित्र देश भी हमको भिखारी समझने लगे
Thu, 15 Sep 2022 05:28 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि छोटी अर्थव्यवस्थाओं ने भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और हम पिछले 75 साल से भीख का कटोरा लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में पाकिस्तान में आई बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। यहां कृषि भूमि, कारोबार, शहरी क्षेत्रों से जुड़ी सड़कों के साथ अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच पाकिस्तान की खस्ता हालात पर पीएम शहबाज शरीफ का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मित्र देश भी पाकिस्तान को भीख मांगने वाले के रूप में देखने लगे हैं।
विज्ञापन
हम 75 साल से भीख का कटोरा लेकर भटक रहे हैं
स्थानीय मीडिया के अनुसार शाहबाज शरीफ एक वकीलों से जुड़े सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब हम किसी मित्र देश में जाते हैं या उनको फोन करते हैं, तो वे सोचते हैं कि हम उनके पास पैसे मांगने आए हैं। शरीफ ने कहा कि छोटी अर्थव्यवस्थाओं ने भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और हम पिछले 75 साल से भीख का कटोरा लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण अर्थव्यवस्था की चुनौती से जूझ रहा पाकिस्तान
प्रधानमंत्री शरीफ के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बाढ़ से पहले भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रही थी। 30 वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ ने इसे और अधिक जटिल बना दिया, जून की शुरुआत से 1,400 से अधिक लोग मारे गए और तीन करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। पाकिस्तान के अनुसार कि देश को बारिश और बाढ़ की वजह से 40 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान दौरे पर अंदाजा लगाया था कि उसे बाढ़ से करीब 30 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और हर सात में से एक व्यक्ति बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, जिससे अनुमानित रूप से 12 खरब अमरीकी डॉलर का नुकसान हुआ है, जिससे लगभग 78, 000 वर्ग किलोमीटर ( दो करोड़ एकड़) फसल पानी में डूबी हुई है।