फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan to address rally in PoK

दुनिया से मुंह की खाने के बाद आज पीओके में इमरान की रैली, भारतीय सेना अलर्ट

Fri, 13 Sep 2019 04:32 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/अमेठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/अमेठी Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 13 Sep 2019 04:32 AM IST
सार

  • पीओके में कार्रवाई के लिए सेना तैयार, सरकार ले फैसला: जनरल रावत
  • भारतीय सेना प्रमुख का पाकिस्तान को सख्त संदेश
  • अनुच्छेद 370 हटाने को बताया स्वागत योग्य कदम

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan to address rally in PoK

विस्तार

कश्मीर पर नापाक मंसूबे पालने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का खुलासा करेेंगे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उधर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा खत्म करने से बौखलाए पाकिस्तान को भारतीय सेना ने सख्त संदेश दिया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा है कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कार्रवाई के लिए हमारी फौज हमेशा तैयार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, इस बारे में फैसला सरकार को ही लेना है। 
विज्ञापन


सेनाध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा, कश्मीरी लोग भी हमारे देश के ही हैं। पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के पीओके को भारत में शामिल करने के सरकार के एजेंडे पर दिए बयान के सवाल पर रावत ने कहा, इस मामले में सरकार को ही फैसला लेना है। अन्य संस्थाएं तो जैसा सरकार निर्देश देगी, वैसी तैयारियां करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सेना तो हमेशा किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार ही रहती है। पीओके को लेकर सरकार के बयान से खुशी हुई। रावत से जब मीडिया ने कहा कि पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय प्रदेश बताया है तो उन्होंने कहा, यही हकीकत है।

रावत उत्तर प्रदेश में अमेठी के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे थे। वह यहां आगामी दिनों में अमेठी में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए थे।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पाकिस्तान से अब कोई भी बातचीत पीओके को लेकर ही होगी। 6 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद में 370 पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसद में कहा था कि हम जान दे देंगे, लेकिन पीओके लेकर रहेंगे।

30 साल आतंकवाद झेला, शांति के लिए कश्मीरी सेना को दें वक्त

जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा करते हुए जनरल रावत ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों को समझना होगा कि वहां जो भी हो रहा है, वह उन्हीं के लिए है। जब सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया तो इसका मतलब यह है कि जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत किया गया है।



लोगों को सुरक्षा बलों को एक मौका देना होगा, ताकि घाटी में शांति में कायम की जा सके। कश्मीर के लोगों ने 30 साल से आतंकवाद का सामना किया है। अब उन्हें शांति प्रक्रिया के लिए एक मौका देना चाहिए। इसके बाद उन्हें अहसास होगा कि जो शांति उन्हें मिली है, उससे उन्हें बरसों तक वंचित रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed