{"_id":"5db703f58ebc3e014c4b79fd","slug":"pakistan-pm-imran-khan-statement-on-nawaz-sharif-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज की तबीयत पर इमरान ने झाड़ा पल्ला, कहा- किसी की जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज की तबीयत पर इमरान ने झाड़ा पल्ला, कहा- किसी की जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकता
Mon, 28 Oct 2019 08:36 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ, इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : dawn
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। नवाज की तबीयत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह किसी की जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकते। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते इमरान सरकार से कहा था कि वह जेल में बंद नवाज शरीफ के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ले। कोर्ट के इस फैसले पर इमरान ने ये टिप्पणी की है।
विज्ञापन
डॉन न्यूज के मुताबिक इमरान खान ने सोमवार को ननकाना साहिब में बाबा गुरु नानक यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, आज मैंने खबर पढ़ी कि कोर्ट ने फेडरल और प्रांतीय सरकारों से पूछा है कि क्या वे कल तक नवाज शरीफ की जिंदगी की गारंटी ले सकते हैं। मैं तो कल तक के लिए अपनी ही जिंदगी की गारंटी नहीं ले सकता तो मैं किसी अन्य की जिंदगी की गारंटी कैसे दे सकता हूं?
विज्ञापन
बता दें कि शरीफ के परिजनों ने भी कहा है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री को कुछ हुआ तो इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान जिम्मेदार होंगे।
जेल में बंद नवाज शरीफ की हालत इन दिनों काफी खराब है। शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह इस समय लाहौर के सर्विस अस्पताल में भर्ती हैं। उनका एक ऐसी बीमारी का इलाज चल रहा है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है। इस बीमारी के कारण उनकी प्लेटलेट खतरनाक स्तर तक नीचे गिर गई हैं।
विज्ञापन