{"_id":"5ef4b6f88ebc3e4340522fe0","slug":"pakistan-pm-imran-khan-says-america-martyred-osama-bin-laden-without-telling-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का दोगलापन, पीएम इमरान खान ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन को कहा 'शहीद'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान का दोगलापन, पीएम इमरान खान ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन को कहा 'शहीद'
Thu, 25 Jun 2020 08:57 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मंचों से आतंकवाद के खात्मे की बात करने वाले पाकिस्तान की एक बार फिर से पोल खुल गई। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की संसद में दिए अपने बयान में अल-कायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' करार दिया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ जंग में अमेरिका का साथ नहीं देना चाहिए था। पाक पीएम का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब उसपर आतंकियों को पनाह देने के आरोप चारों ओर से लग रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान खान ने गुरुवार को संसद में कहा कि अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को 'शहीद' कर दिया और पाकिस्तान को बताया तक नहीं। अमेरिका के इस कदम के बाद पूरी दुनिया पाकिस्तान की ही बेइज्जती करने लगी। खान ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका की आतंकवाद के खिलाफ जंग में अपने 70 हजार लोगों को खो दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बाहर रहने वाले लोगों को इस घटना की वजह से जिल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को पहुंचने वाली फंडिंग पर नकेल नहीं कस पाया है। इसलिए फाइनेंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने बुधवार को फैसला किया कि पाकिस्तान को फिलहाल ग्रे सूची में ही रखा जाएगा। ऐसे समय पर पाक पीएम का यह बयान आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान के रवैये को साफ जाहिर कर रहा है।