{"_id":"5fdbbb37fa718f45d61e2c0c","slug":"pakistan-pm-imran-khan-reiterated-support-for-afghanistan-peace-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए पाक पीएम इमरान खान ने दोहराया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए पाक पीएम इमरान खान ने दोहराया समर्थन
Fri, 18 Dec 2020 01:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक पीएम इमरान खान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात करते हुए युद्ध प्रभावित देश में अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया के लिए अपना समर्थन दोहराया है। कतर की राजधानी दोहा में तालिबान राजनीतिक आयोग (टीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल के तीन दिन की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचने के बाद इमरान खान और अशरफ गनी की बातचीत हुई है।
विज्ञापन
टीपीसी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री खान से भी मिलने का है। पाक पीएम के दफ्तर ने कहा है कि खान ने दोहा में हाल में अंतर अफगान वार्ता की प्रगति का स्वागत किया और बताया कि पाकिस्तान का सभी अफगान पक्षकारों से संपर्क में रहेगा ताकि वार्ता की प्रगति समावेशी और व्यापक राजनीतिक समाधान की दिशा में हो। उन्होंने राष्ट्रपति अशरफ गनी से कहा कि अफगान नीत शांति वार्ता क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम है।
विज्ञापन