{"_id":"62180af0a9b6c215ba7ee93a","slug":"pakistan-pm-imran-khan-meets-russian-president-putin-amid-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले पाक पीएम इमरान खान, कई विषयों पर की चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले पाक पीएम इमरान खान, कई विषयों पर की चर्चा
Fri, 25 Feb 2022 04:17 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मास्को
पीटीआई, मास्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Feb 2022 04:17 AM IST
सार
स द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मॉस्को की अपनी दो दिनी यात्रा खत्म की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने यूक्रेन पर हमले करना शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बृहस्पतिवार को क्रेमलिन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के मुख्य पहलुओं पर चर्चा की और ‘दक्षिण एशिया के घटनाक्रम’ सहित वर्तमान क्षेत्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
रूस के दो दिवसीय दौरे पर आये प्रधानमंत्री खान ने बृहस्पतिवार को मास्को में ‘अज्ञात सैनिकों के स्मारक’ पर माल्यार्पण करके अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मॉस्को की अपनी दो दिनी यात्रा खत्म की है।
विज्ञापन
इससे पहले रूस यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिक्रिया आई कि यूक्रेन पर लिए गए रूसी फैसलों पर आपत्ति जताना हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है। ऐसे में अमेरिका ने पाक को यूक्रेन के हालात से अवगत कराया है।
विज्ञापन
रूसी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला किया। अपने इस अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ‘ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।
पाकिस्तान को दौरे से बड़ी उम्मीदें
शीर्ष पाकिस्तानी अफसरों के मुताबिक, इस दौरे से पाकिस्तान को ऊर्जा क्षेत्र और क्षेत्रीय संपर्क में रूस के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं, रूस अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद वहां एक अहम भूमिका में नजर आना चाहता है। पाकिस्तान चाहता है कि 2015 में सहमति के बाद रूस पाक में गैस पाइपलाइन परियोजना (पंजाब प्रांत से कसूर तक 1,100 किमी लंबी) पर काम शुरू करे।