फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan feared of India that it can take actions in PoK after Jammu kashmir

पाक पीएम इमरान खान को सता रहा डर, कहा- पीओके में कार्रवाई कर सकता है भारत

Wed, 14 Aug 2019 10:37 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 14 Aug 2019 10:37 PM IST
सार

  • जताई आशंका, जम्मू-कश्मीर के बाद भारत पीओके में भी कार्रवाई कर सकता है
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाक अधिकृत कश्मीर पहुंचे थे प्रधानमंत्री इमरान खान
  • भारतीय मुस्लिमों पर जताई खतरे की आशंका, कहा- डर में जी रहा मुस्लिम समुदाय
  • कहा- कश्मीर की आवाज बनेंगे, मुद्दे को यूएन सहित हर वैश्विक मंच पर ले जाएंगे 

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan feared of India that it can take actions in PoK after Jammu kashmir
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

विस्तार

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद रहे। खान ने यहां भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की आलोचना की। इमरान की बातों में भारत से डर साफ दिखा। इमरान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाद भारत पीओके में भी कार्रवाई कर सकता है। खान ने कहा कि हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ भी होता है तो हम उसका बराबर जवाब देंगे। 

विज्ञापन


पीओके में विधानसभा पहुंचे इमरान खान ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सच को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि ये (भारत)  सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट मिली हैं कि ये पीओके में भी आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग कश्मीर की आजादी के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने भारत में मुसलमानों पर मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) का मुद्दा भी उठाया। खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय डर में जी रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए खान ने कहा कि कश्मीर में हो रही वर्तमान कार्रवाईयां घाटी में रह रही मुस्लिम आबादी के लिए चेतावनी हैं। खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठाएंगे।

'जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भारत की रणनीतिक गलती' 

खान ने मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई युद्ध होता है तो विश्व समुदाय इसका जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर और पाकिस्तान पर विश्व की नजर है। मैं कश्मीर की आवाज को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने वाला दूत बनूंगा।’ खान ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के भारत सरकार के कदम को ‘रणनीतिक गलती’ करार दिया।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अंतिम कार्ड खेलकर एक रणनीतिक गलती की है। मोदी और भाजपा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी क्योंकि उन्होंने कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है। खान ने कहा, ‘भारत ने कर्फ्यू के दौरान जो कुछ किया, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहेंगे कि उसके लिए आप जिम्मेदार हो। जो भी मंच होगा, वहां मैं दूत बनूंगा और कश्मीर मुद्दे को हर मंच पर उठाऊंगा।’ 

'भारत पीओके में कर सकता है कार्रवाई, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे'

उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ भारत कोई आक्रामकता दिखाता है तो उनका देश पूरी ताकत से जवाब देगा। खान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास पूरी जानकारी है कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कार्रवाई की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘आप कार्रवाई कीजिए और मेरा यह संदेश है कि हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। आप जो भी करेंगे, हम उसका जवाब देंगे, हम अंत तक जाएंगे।’’ 

खान ने कहा, ‘युद्ध रोकने के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय संगठनों को हमारा संदेश है कि यदि युद्ध होता है तो आप जिम्मेदार होंगे।’ उन्होंने दावा किया कि विश्व में समूची मुस्लिम आबादी सहित पूरा विश्व संयुक्त राष्ट्र की ओर देख रहा है। खान ने संयुक्त राष्ट्र के आगामी वार्षिक सत्र का संदर्भ देते हुए कहा, ‘आप देखेंगे कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कितनी बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलकर आएंगे।’

बाजवा की बयानबाजी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने बुधवार को कहा कि कश्मीर की वास्तविकता न तो 1947 में कागज के अवैध टुकड़े से बदली गई थी और न ही अब या भविष्य में किसी कार्रवाई से ऐसा किया जा सकता।

'इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस' के महानिदेशक के एक ट्वीट के अनुसार बाजवा ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि कश्मीर पर कभी समझौता नहीं हो सकता। 

बाजवा ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय और भारत द्वारा हाल ही में राज्य से विशेष दर्जा वापस लिये जाने की ओर कथित रूप से इशारा करते हुए कहा, "1947 में कश्मीर की वास्तविकता को न तो कागज के एक गैरकानूनी टुकड़े द्वारा बदला जा सका था और न ही कोई अन्य अब या भविष्य में ऐसा कर सकता।" 
 

इमरान खान ने जताई भारतीय मुसलमानों पर खतरे की आशंका

भारतीय संविधान की आलोचना करते हुए इमरान खान यहां तक कह गए कि अनुच्छेद हटा कर भारत की सहिष्णुता को खत्म कर दिया गया है। भारत में रह रहे 18 करोड़ मुसलमानों पर खतरे की आशंका जताते हुए खान ने कहा कि कश्मीर के भारतीय नेता आज दो राष्ट्र (टू नेशन थ्योरी) का समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, 'हमारी सेना करीब 20 साल से आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। हमारे लोग अपनी आजादी की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं। हम देख रहे हैं कि स्थितियां कैसी बनती हैं। पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है; हमारी सेना और हमारी जनता एक साथ हैं। हमने फैसला लिया है कि हम किसी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed