पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अलापा कश्मीर राग, ट्रंप ने फिर मदद की इच्छा जताई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कश्मीर पर मदद करने की इच्छा जाहिर की है। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान यह इच्छा प्रकट की।
US President Donald Trump during his meet with Pakistan PM Imran Khan in Davos:We're doing more trade as it turns&we're working together on some borders.We are talking about Kashmir in relation to what is going on with Pakistan&India.We've been watching that&following it closely. pic.twitter.com/acaUirCStW
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 21, 2020
ट्रंप ने मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से कहा, हमने कश्मीर सहित कई मसले पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम भारत-पाकिस्तान को लेकर कश्मीर मसले पर विचार कर रहे हैं। यदि हम इसमें मदद कर सके, तो जरूर करेंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले भी कश्मीर पर मध्यस्थता करने की मंशा जाहिर की थी। हालांकि भारत ने उसे सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि कश्मीर द्विपक्षीय मसला है और इस पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।
दोनों देशों को कहना चाहता था 'हैलो'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से उनके भारत और पाकिस्तान के दौरे को लेकर भी सवाल किया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत का दौरा करते हुए भी पाकिस्तान जाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो हम (ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान) साथ हैं, इसलिए हमें वास्तव में अभी तो ऐसा कुछ नहीं करना पड़ेगा। लेकिन एक अन्य दृष्टिकोण से देखें तो मैं दोनों ही देशों को 'हैलो' कहना चाहता था। क्योंकि इन दोनों ही देशों के साथ हमारे काफी पुराने और गहरे संबंध हैं।
कश्मीर का जिक्र पहले भी कर चुके हैं ट्रंप
बीते वर्ष सितंबर में राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच दशकों से चले आ रहे कश्मीर मुद्दे पर हमने बात की है और जो भी मदद हम कर सकते हें उसके लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर मदद की पेशकश और मध्यस्थता के लिए दोनों देशों से लगातार संपर्क में हैं। अमेरिका बारीकी इस पर नजर बनाए हुए है।