फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan plans to lodge complaint against India in UN for environmental terrorism

संयुक्त राष्ट्र में 'पर्यावरण आतंकवाद' के तहत भारत की शिकायत करेगा पाकिस्तान

Sat, 02 Mar 2019 09:55 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 02 Mar 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan plans to lodge complaint against India in UN for environmental terrorism
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहा है। वह ये शिकायत 'पर्यावरण आतंकवाद' यानि इको-टैररिजम करने के खिलाफ करेगा। पाकिस्तान का कहना है कि भारत द्वारा 26 फरवरी को की गई एयर स्ट्राइक से उसके देवदार के पेड़ बर्बाद हुए हैं। उसका कहना है कि भारत के ऐसा किए जाने से परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों को आघात पहुंचा है। ये बात पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को कही है।


loader

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं हैं। इन रिश्तों को सुधारने के लिए संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य वैश्विक शक्तियों ने भी कोशिश की लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। ब्रिटिश उपनिवेशवाद से 1947 में आजादी मिलने के बाद से अब तक दोनों देशों के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं।

भारतीय लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट के जंगली इलाके पर हवाई हमला किया था। ये वही जगह है जहां आतंकी जंगल में छिपकर रहते हैं। यहां आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना भी है। जिसे भारत ने इस हवाई हमले से नष्ट कर दिया है। वायु सेना का कहना है कि हवाई हमले में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को खत्म किया गया है, इस दौरान कई आतंकवादियों को भी मार गिराया गया।

वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि यहां कोई आतंकी ठिकाना नहीं है, वहीं यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत के हमले में केवल एक ही व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मलिक अमीन असलम का कहना है कि भारतीय विमानों ने जंगल पर बम गिराए, सरकार पर्यावरणीय नुकसान का आकलन कर रही है। इसके आधार पर ही संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर भारत की शिकायत की जाएगी। असलम का कहना है कि यह पर्यावरणीय आतंकवाद था। जिसमें दर्जनों देवदार के पेड़ नष्ट हो गए। इससे गंभीर पर्यावरणीय नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed