फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan peshawar people push brt bus video viral indians troll says chinese product

पाकिस्तान में खराब बस को धक्का लगाते लोगों का वीडियो वायरल, भारतीय बोले- ऐसा ही होता है चाइनीज माल

Mon, 23 Nov 2020 01:21 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 23 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan peshawar people push brt bus video viral indians troll says chinese product
पेशावर में खराब बस को धक्का लगाते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में कुछ भी गड़बड़ी हो, भारतीय उस पर मजे लेने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। अब बात चाहे लद्दाख का गलत तापमान बताने की हो या पहली बार मेट्रो ट्रेन चलाने की। भारतीयों ने हर बार पाकिस्तानियों की गड़बड़ियों के जमकर मजे लिए हैं। एक बार फिर पाकिस्तान के लोग ट्विटर पर हिंदुस्तानियों के निशाने पर हैं। दरअसल, पाकिस्तान में एक बीआरटी यानी बस को धक्का लगाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भारतीयों ने इसके मजे लेने शुरू कर दिए। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया कि चाइनीज माल तो ऐसा ही होता है। 
विज्ञापन


पेशावर का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पेशावर के अब्दारा स्टेशन के पास शुक्रवार का बताया जा रहा है। उस दौरान पेशावर में पहली बार बीआरटी यानी बस रैपिड ट्रांजिट चली, लेकिन कुछ ही देर बाद बस खराब हो गई और लोग उसे धक्का लगाते नजर आए। उस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया और भारतीयों ने ट्रोल कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीयों ने ऐसे उड़ाया मजाक
बता दें कि भारतीयों ने पाकिस्तान में बस खराब होने का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में बीआरटी लोगों को फिट रखने का काम कर रही है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि चाइनीज माल ऐसा ही होता है। वह कभी भी खराब हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों ने इमरान खान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के आरोपों और हादसों से जूझने के बाद बीआरटी की शुरुआत हुई थी। 




मेट्रो और लद्दाख पर भी उड़ाया था मजाक
बता दें कि पाकिस्तान में पहली बार मेट्रो चलने और रेडियो पाकिस्तान पर लद्दाख का तापमान बताने में हुई गलती पर भी भारतीयों ने काफी मजाक उड़ाया था। दरअसल, 10 मई को रेडियो पाकिस्तान ने लद्दाख का मौसम बताया और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गड़बड़ी कर दी थी। इसके अलावा पहली बार चली मेट्रो में पाकिस्तानों की हरकतों पर भी काफी मजे लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed