फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: People in Pakistan are worried as the prices of flour and pulses are skyrocketing

Pakistan: पाकिस्तान में आटा-दाल की कीमतें आसमान छूने से जनता हलकान, महंगाई दर 23 फीसदी

Tue, 23 Jul 2024 06:17 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मेघा झा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:17 AM IST
सार

पाकिस्तान की जनता भयंकर महंगाई से परेशान हो चुकी है। तेल, आटा, चीन दालों के दाम बढ़ने लगे हैं। 

विज्ञापन
Pakistan: People in Pakistan are worried as the prices of flour and pulses are skyrocketing
महंगाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

 गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में जनता महंगाई से हलकान है। खाना पकाने के तेल, दालें, आटा, चीनी और दूध जैसी रोजमर्रा की 25 वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इन वस्तुओं के दाम बढ़ने से पाकिस्तान में महंगाई दर 23 फीसदी से अधिक हो गई है। जनता को राहत देने के सरकार के तमाम दावों के बावजूद पिछले दिनों में दालों की कीमत में पाकिस्तानी मुद्रा में 65 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है, जबकि खाद्य तेल 30-40 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए हैं।
विज्ञापन


चीनी 25-30 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। कराची निवासी अशरफ कहते हैं, सरकार को बढ़ती कीमतों को नियंत्रित कर गरीबों की मदद करनी चाहिए। लोग सड़कों पर रात-दिन कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी दो वक्त का भोजन जुटा पाना मुश्किल हो गया है। सरकार को गरीबों  व मध्यमवर्ग की कोई परवाह ही नहीं है। वहीं, सिकंदर कहते हैं कि महंगाई ऊपर से नीचे तक सभी को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed